Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत नहीं अपने ही लोगों से अधिक खतरा...Maryam Nawaz का सबसे बड़ा कबूलनामा, पूरे पाकिस्तान में मचा हड़कंप

    21 hours ago

    1

    0

    दशकों से पाकिस्तान की विदेश नीति और उसकी सेना का एक ही रटा रटाया जुमला था। वो यह था कि पाकिस्तान में जो भी पूरा होता है उसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है। कभी भारत पर उंगली उठाई गई तो कभी अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराया गया। लेकिन अब पाकिस्तान के सबसे ताकतवर राजनीतिक घराने की वारिस और पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने एक ऐसा बम फोड़ा है जिसने पाकिस्तान के पूरे नैरेटिव को तहस-नहस कर दिया। लाहौर के मन से मरियम नवाज ने कहा कि उनके पंजाब को पड़ोसी देशों से उतना खतरा नहीं है जितना पाकिस्तान के ही दूसरे प्रांतों से है। यह सिर्फ एक बयान नहीं यह एक देश के रूप में पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा की विफलता का सबसे बड़ा आधिकारिक कबूलनामा है। इसे भी पढ़ें: Nepal में बाढ़ पीड़ितों के लिए Pakistan ने भेजी 100 टन राहत सामग्रीमरियम नवाज को अपने ही मुल्क के भाइयों से इतना डर क्यों लग रहा है? दरअसल लाहौर में एआई और टेक्नोलॉजी पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने सुरक्षा के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि आज पंजाब को जो खतरा है वह मेरे पड़ोसी देशों से कम और मेरे पड़ोसी प्रांतों से ज्यादा है। आगे उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे आतंकवाद पड़ोसी सूबों की सीमाओं से पंजाब में दाखिल हो रहा है। गौर कीजिए मरियम नवाज ने यहां किसी तीसरी ताकत का नाम नहीं लिया। उन्होंने साफ-साफ पाकिस्तान के ही अन्य सुबहों यानी कि खैबर पख्तून और बलूचिस्तान की ओर इशारा किया। यह पहली बार है जब पाकिस्तान के किसी शीर्ष नेता ने सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया कि आतंकवाद की नर्सरी पाकिस्तान के भीतर है ना कि सरहद के उस पार। इस बयान की गंभीरता को समझने के लिए थोड़ा पीछे चलते हैं। जब भी बलूचिस्तान में धमाका होता है या कराची में हमला होता है तो पाकिस्तान की सेना का आईएसपीआर विभाग तुरंत एक प्रेस रिलीज़ जारी करता है जिसमें भारत की जासूसी एजेंसी रॉ का नाम लिया जाता है। इसे भी पढ़ें: Indian Army ने छह सितंबर को Pakistan के Operation Gibraltar का दिया था मुंहतोड़ जवाबपाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी यही झूठ बोला कि भारत उनके देश में अस्थिरता फैला रहा है। लेकिन अब पाकिस्तान मुंह दिखाने लायक नहीं रहा क्योंकि मरियम नवाज ने एक ही झटके में इस पूरी कहानी को पलट दिया। उन्होंने पाकिस्तानी सेना के नैरेटिव को पलट दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि समस्या घर के अंदर है। जब मुख्यमंत्री खुद कह रही हैं कि खतरा पड़ोसी प्रांतों से है तो इसका मतलब है कि पाकिस्तान का विक्टिम कार्ड अब एक्सपायर हो चुका है। मरियम ने आखिर ऐसा क्यों कहा?  इसके पीछे गहरी राजनीति और सुरक्षा चुनौतियां हैं। खैबर पख्तून में इमरान खान की पार्टी पीटीआई की सरकार है। मरियम का इशारा यह था कि वहां की सरकार आतंकियों को रोकने में नाकाम है या उन्हें शह दे रही है। बलूचिस्तान और केपीके में टीटीपी और बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए जैसे संगठन सक्रिय हैं। मरियम का डर यह है कि इन प्रांतों से आतंकवादी पंजाब के शांत इलाके में घुस रहे हैं। यह बयान दिखाता है कि पाकिस्तान के प्रांतों के बीच अविश्वास की खाई कितनी गहरी हो चुकी है। पंजाब जो पाकिस्तान का सबसे अमीर और राजनीतिक रूप से प्रभावी प्रांत है, अब अपने ही देश के गरीब और अशांत प्रांतों को दुश्मन की तरह देखने लगा है। मरियम नवाज ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उन्होंने अब कैमरों को बुलेट प्रूफ बना दिया है। जरा सोचिए जिस देश में कैमरों को भी बुलेट प्रूफ करना पड़े वहां सुरक्षा के क्या हालात होंगे। उन्होंने थर्मल कैमरे और ड्रोन तैनात करने की बात कही ताकि चेक पॉइंट्स पर होने वाले हमले को रोका जा सके। उन्होंने यह भी मान लिया कि पहले चेक पॉइंट पर होने वाले हमलों में 5 से 10 पाकिस्तानी सेना के जवान या पुलिसकर्मी मारे जाते थे। हालांकि उन्होंने दावा किया कि अब नुकसान कम है लेकिन असलियत यह है कि पाकिस्तान का पंजाब अब एक किले में तब्दील हो चुका है जहां उसे अपनों से ही डर लग रहा है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    वो इलाका जो था कभी लिट्टे का अभेद किला, वहां घुसकर भारत की 61 मलियन डॉलर की बड़ी डील,
    Next Article
    यह कभी न भूलने वाला पल...जापान के राजदूत ने गंगा में लगाई डुबकी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment