Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-नेपाल सीमा आज रात 12 बजे से खुलेगी:महराजगंज में नेपाल चुनाव के बाद महराजगंज से सटे बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

    11 hours ago

    1

    0

    महराजगंज। नेपाल में 165 सीटों पर हुए चुनाव के बाद भारत-नेपाल सीमा आज रात 12 बजे से फिर से खोल दी जाएगी। मतदान के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा पर आवागमन अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। चुनाव के दौरान किसी भी अवांछित गतिविधि को रोकने और सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। भारत-नेपाल की प्रमुख सीमा सोनौली सहित अन्य बॉर्डर क्षेत्रों पर पुलिस, एसएसबी और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी बढ़ा दी गई थी। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल में मतदान प्रक्रिया गुरुवार सुबह शुरू हुई थी और शाम करीब 6 बजे तक जारी रही। मतदान के दौरान सुरक्षा कारणों से भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। सीमा सील होने के कारण न तो भारत से नेपाल जाने की अनुमति दी जा रही थी और न ही नेपाल से भारत आने की। केवल आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में ही सीमित अनुमति दी गई। इसके अलावा, सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए गश्त भी बढ़ा दी गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि नेपाल में मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद स्थिति की समीक्षा की गई। यदि सब कुछ सामान्य रहा तो रात करीब 12 बजे के बाद भारत-नेपाल सीमा को फिर से खोल दिया जाएगा और दोनों देशों के नागरिकों का आवागमन पहले की तरह शुरू हो सकेगा। स्थानीय प्रशासन ने सीमा क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी, मारपीट:रंग पड़ने से शुरू हुआ विवाद, दोनो ने कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    बस्ती पुलिस लाइन में होली का जश्न, VIDEO:जवानों ने फटे कपड़ों में जमकर रंग लगाया, अफसर नहीं पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment