Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी, मारपीट:रंग पड़ने से शुरू हुआ विवाद, दोनो ने कार्रवाई की मांग की

    9 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई। इस घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। विवाद बुधवार को रंग पड़ने के बाद शुरू हुआ था, जो गुरुवार सुबह फिर भड़क उठा। घटना अल्हागंज थाना क्षेत्र के मऊ रसूलपुर गांव की है। बुधवार को होली के दौरान गांव में रंग खेला जा रहा था। इसी दौरान एक मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति अपनी भैंस को तालाब पर ले जा रहा था, तभी उस पर रंग पड़ गया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत करा दिया था। एक पक्ष ने धोखे से रंग पड़ने की बात की तो दूसरे पक्ष ने जबरन रंग डालने का आरोप लगाया। हालांकि, गुरुवार सुबह दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी का एक 48 सेकंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कई लोग लाठी-डंडे लिए पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। इस मारपीट में दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। एक पक्ष का आरोप है कि वे नमाज पढ़कर बाहर निकले थे, तभी उन पर हमला किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि वे सो रहे थे, जब उनके मकान पर हमला हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, एक पक्ष के हमीद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरूवार सुबह हम सब मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले थे । तभी आरोपी पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारापीटा। जिसमे मेरे पक्ष के 6 लोग घायल हुए हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। जबकि दूसरे पक्ष के दिवयांशु ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथी जनार्दन के साथ रंग खेल रहा था। तभी दूसरे पक्ष के दो लोगों पर रंग पड़ गया था। जिसके बाद उन लोगों गाली-गलौज कर लात-घूंसे और लाठी-डंडों से मारपीट की थी। जिससे दोनो को गुम चोटे आई थीं। गुरूवार सुबह करीब सात बजे आरोपी अपने करीब 100 साथियों के साथ घर आए और मारपीट करने लगे। जिसमे उसके और जनार्दन के खुली चोट आई है। उसके बाद आरोपियों ने मकान पर ईंट पत्थर चलाए और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों से हम लोगों को जान का खतरा है। इस पक्ष के करीब पांच लोगों के चोटे आई हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि दोनो पक्षों के कई लोगों को थाने लाया गया है। रंग पड़ने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में घायलो का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। गांव में पुलिस तैनात की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस की कपड़ा फाड़ और कीचड़ वाली होली:पुलिस लाइन में फिल्मी गानों पर जमकर नाचे, गुलाल-अबीर लगाकर बधाई दी
    Next Article
    भारत-नेपाल सीमा आज रात 12 बजे से खुलेगी:महराजगंज में नेपाल चुनाव के बाद महराजगंज से सटे बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment