Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-पाक मैच- किक्रेटर कुलदीप यादव को कोच ने टिप्स दिए:कहा- गेंदबाजी में लाइन और लेंथ का ध्यान रखें, रिलैक्स मोड में बॉलिंग करें

    3 hours ago

    1

    0

    T20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में हो रहा है। इसमें कानपुर के कुलपति यादव भी खेल सकते हैं। इस महामुकाबले से पहले कुलदीप यादव से कोच ने फोन पर बात की। चाइनामैन कहे जाने वाले स्पिनर कुलदीप से कोच कपिल देव पांडेय ने कहा- गेंदबाजी में लाइन और लेंथ का ध्यान रखें। मैच का दबाव न लें और रिलैक्स मोड में गेंदबाजी करें। कपिल देव पांडेय ने बताया- शनिवार रात तकरीबन 12 बजे कुलदीप से मैच को लेकर फोन पर बात हुई थी। कोलंबो की पिच को देखते हुए लगता है कि कुलदीप आज का मैच जरूर खेलेंगे। हमारी टीम के लिए अच्छी बात है कि अभिषेक दुबे की भी तबीयत अब ठीक है, तो वे भी खेलेंगे। दाएं हाथ के बल्लेबाजों को ज्यादा गुगली दें कोच ने समझाया- पाकिस्तान के बल्लेबाज दबाव बनाने के लिए आक्रामक रुख अपना सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखना है कि ज्यादा से ज्यादा गुगली का इस्तेमाल करें। चाइनामैन स्पिन कम फेंकें। खास तौर पर दाएं हाथ के बल्लेबाजों को ज्यादा गुगली दें और बाएं हाथ के बल्लेबाजों को जरूरत के हिसाब से चाइनामैन स्पिन फेंकी जा सकती है। इससे बल्लेबाज आगे निकलकर खेलने की कोशिश करेंगे और विकेट मिलने की संभावना बढ़ेगी। टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत vs पाकिस्तान मैच टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत vs पाकिस्तान मैच होगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों पड़ोसी शाम 7 बजे से एक-दूसरे के सामने होंगे। टॉस शाम 6.30 बजे होगा। हालांकि, कोलंबो में बारिश हो रही है। रविवार को भी दिन में बारिश का अनुमान है। हालांकि, मैच के टाइम में बारिश की आशंका 10% के आसपास ही है। भारत 2007 और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुका है, टीम ने अपना पहला टाइटल पाकिस्तान को फाइनल हराकर ही जीता था। दूसरी ओर पाकिस्तान 2009 का चैंपियन है, टीम 2007 और 2022 में रनर-अप रह चुकी है। ---------------- टी-20 वर्ल्ड कप जुड़ी यूपी की ये खबर भी पढ़िए- भारत-पाक मैच, यूपी में फैंस का जोश हाई:पाकिस्तान को रेल दिया जाएगा... लिखा पोस्टर लेकर काशी में उतरे समर्थक भारत-पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के कोलंबों में आज शाम 7 बजे से टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेला जाएगा। दोनों देशों के मैच से पहले यूपी में फैंस का जोश हाई है। लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय खिलाड़ियों की ड्रेस पहनकर शिव जी को जलाभिषेक किया। भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। काशी में सिंधिया घाट पर फैंस ने विशेष पूजा की। इसमें बटुक भी शामिल हुए। ‘हर- हर महादेव’के जयघोष किए गए। फैंस के हाथों में पाकिस्तान को रेल दिया जाएगा... स्लोगन लिखे पोस्टर रहे। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में महिला को फोन पर तीन तलाक:पीड़ित बोली–छत से धक्का देकर जान से मारने की कोशिश की, राजनीतिक रसूख का डर दिखाकर धमकाया
    Next Article
    गोंडा में पुल निर्माण के लिए सीएम का जलाभिषेक:पुल के नीचे महाशिवरात्रि पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने किया रुद्राभिषेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment