Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में पुल निर्माण के लिए सीएम का जलाभिषेक:पुल के नीचे महाशिवरात्रि पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने किया रुद्राभिषेक

    4 hours ago

    1

    0

    गोंडा में विसुही पुल के निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने आज महाशिवरात्रि पर अनूठा प्रदर्शन किया है। संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना भगवान मानकर उनकी तस्वीर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया और पुल के शीघ्र निर्माण की कामना की है। यह प्रदर्शन पिछले आठ दिनों से जारी है। नौवें दिन, राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय के नेतृत्व में यह विशेष आयोजन किया गया। पांडेय ने 24 घंटे का निर्जल व्रत भी रखा और एक पंडित को बुलाकर पीले वस्त्र धारण कर घंटों रुद्राभिषेक किया। शिवम पांडेय ने बताया कि उन्होंने यह व्रत पुल निर्माण के लिए रखा है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर जहां अन्य लोग एशिया के सबसे बड़े शिवलिंग बाबा पृथ्वीनाथ पर जलाभिषेक करने जा रहे हैं, वहीं वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना भगवान मानकर उन पर जलाभिषेक कर रहे हैं। पांडेय ने स्पष्ट किया कि उनकी इच्छा और मनोकामना केवल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही पूरी कर सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द इस जर्जर विसुही पुल का निर्माण करवाने की अपील की है। करुआपारा निवासी सतीश मिश्रा ने बताया कि हमारे कार्यक्रम का आज नौवां दिन है और अभी तक हमने अलग-अलग तरीके से प्रशासन को यह संदेश भेजा है कि यह पुल बनना बहुत ही आवश्यक है। लेकिन प्रशासन के द्वारा चुप्पी संधाने से यह हमें संदेश प्राप्त होता है कि हमें अब प्रदर्शन अपना कहीं ना कहीं उग्र करना पड़ेगा। तो अगर जल्द हमारी मांगे नहीं मानी गई तो फिर हम लोग युवा हैं और युवाओं ने जो- जो चाहा है वह करके दिखाया है। तो गोंडा प्रशासन बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहे इस अवसर पर शुभम तिवारी,भूपेंद्र तिवारी,दीनानाथ वर्मा,रोहन पाण्डेय, विकाश द्विवेदी,शहजाद,फैजल,प्रिंस तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। करुआपारा निवासी सतीश मिश्रा ने बताया कि हमारे कार्यक्रम का आज नौवां दिन है और अभी तक हमने अलग-अलग तरीके से प्रशासन को यह संदेश भेजा है कि यह पुल बनना बहुत ही आवश्यक है। लेकिन प्रशासन के द्वारा चुप्पी संधाने से यह हमें संदेश प्राप्त होता है कि हमें अब प्रदर्शन अपना कहीं ना कहीं उग्र करना पड़ेगा। तो अगर जल्द हमारी मांगे नहीं मानी गई तो फिर हम लोग युवा हैं और युवाओं ने जो- जो चाहा है वह करके दिखाया है। तो गोंडा प्रशासन बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहे इस अवसर पर शुभम तिवारी,भूपेंद्र तिवारी,दीनानाथ वर्मा,रोहन पाण्डेय, विकाश द्विवेदी,शहजाद,फैजल,प्रिंस तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-पाक मैच- किक्रेटर कुलदीप यादव को कोच ने टिप्स दिए:कहा- गेंदबाजी में लाइन और लेंथ का ध्यान रखें, रिलैक्स मोड में बॉलिंग करें
    Next Article
    जौनपुर में भारत-पाक मैच से पहले विशेष हवन:बोले महंत- शीतला माता से किया प्रार्थना भारत की हो बम्प्पर जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment