Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-पाकिस्तान फिर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में:14 नवंबर को मुकाबला, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान-बांग्लादेश की हार; पिछली बार PAK जीता था

    15 hours ago

    1

    0

    भारतीय अंडर-19 टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। 14 नवंबर को खिताबी मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमें पिछली बार भी एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने थीं, जहां पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया था। गुरुवार को ओमान के मस्कट में खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात दी। अफगानिस्तान ने भारत को 228 रन का लक्ष्य दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए। जवाब में भारत ने 36.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत पिछला फाइनल पाकिस्तान से हारा था भारत टूर्नामेंट का पिछला 2 फाइनल हारा है। 2024 में उसे बांग्लादेश के खिलाफ हार मिली थी। वहीं 2025 में पाकिस्तान ने 191 रन के बड़े अंतर से भारत को हराया था। हालांकि ओवरऑल भारत ने इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा 8 बार जीता है। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर की फिफ्टी, कप्तान लक्ष्य के 93 रन सेमीफाइनल में भारत के लिए आर्यवीर सहवाग ने 57 बॉल पर 51 रन बनाए। वहीं कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 93 रन की पारी खेली। वीके विनीत 57 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने छक्का लगाकर जीत दिलाई। अफगानिस्तान की ओर से 2 अर्धशतक लगे इससे पहले, अफगानिस्तान की ओर से नुमान सालारजई और शाह फैसल रहीमी ने 51-51 रन की पारियां खेलीं। भारत की ओर से ईशान सूद सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 9 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए। आर्यन सावसानी ने 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL 2027 से पहले हार्दिक-अर्शदीप का ट्रेड:पंड्या पंजाब किंग्स में जाएंगे, अर्शदीप मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे; दोनों की फीस ₹18-18 करोड़ IPL 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा ट्रेड हुआ है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार्तिक आर्यन के PR बजट पर सिद्धार्थ ने कसा तंज:बोले- उनके पास ज्यादा पैसा; टॉक्सिक में कियारा के इंटीमेट सीन पर भी दिया रिएक्शन
    Next Article
    श्रीलंका ने पहली पारी में 446 रन बनाए:डी सिल्वा ने 167 और मेंडिस ने 119 रन बनाए; साकिब खान ने 7 विकेट लिए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment