Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीलंका ने पहली पारी में 446 रन बनाए:डी सिल्वा ने 167 और मेंडिस ने 119 रन बनाए; साकिब खान ने 7 विकेट लिए

    6 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका की टीम पहली पारी में 446 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह टीम ने पाकिस्तान के 434 रन के जवाब में 12 रन की बढ़त हासिल की। दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 57 रन बनाए हैं। श्रीलंका की ओर से धनंजय डी सिल्वा ने 167 और कप्तान कुसल मेंडिस ने 119 रन बनाए। पाकिस्तान के साकिब खान ने 7 विकेट लिए। धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस ने संभाली श्रीलंका की पारी श्रीलंका ने चौथे दिन अपनी पहली पारी 404/4 के स्कोर से आगे बढ़ाई। धनंजय डी सिल्वा 167 और कुसल मेंडिस 117 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 249 रन की साझेदारी की। धनंजय डी सिल्वा 246 गेंदों पर 167 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 20 चौके शामिल रहे। वहीं, कप्तान कुसल मेंडिस ने 202 गेंदों पर 119 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा कामिंदु मेंडिस ने 58 और लाहिरू उदारा ने 42 रन बनाए। श्रीलंका की पूरी टीम 117.2 ओवर में 446 रन बनाकर आउट हुई। साकिब खान ने 7 विकेट लिए पाकिस्तान की ओर से साकिब खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 34 ओवर में 130 रन देकर 7 विकेट लिए। मोहम्मद अब्बास को 2 विकेट मिले, जबकि रजाउल्लाह ने एक विकेट हासिल किया। पाकिस्तान ने पहली पारी में 434 रन बनाए थे पाकिस्तान ने पहली पारी में 106.3 ओवर में 9 विकेट पर 434 रन बनाकर पारी घोषित की थी। टीम की ओर से सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए। वह शतक से चूक गए। तैयब आरिफ ने 51 गेंदों पर 57 रन बनाए। मोहम्मद ताहा ने 105 गेंदों पर 51 और आराफात मिन्हास ने 72 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। कप्तान बाबर आजम ने भी 58 गेंदों पर 50 रन बनाए। गाजी घोरी ने 48 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका ने 3-3 विकेट लिए। मिलान रथनायके और सोनल दिनुषा को एक-एक विकेट मिला। दूसरी पारी में पाकिस्तान ने 45 रन बनाए, एक विकेट गिरा श्रीलंका से 12 रन पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी शुरू की। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 15 ओवर में एक विकेट पर 45 रन बना लिए थे। तैयब आरिफ 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर LBW आउट हुए। अजान अवैस 46 गेंदों पर 20 और मोहम्मद ताहा 36 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान की कुल बढ़त अब 33 रन हो गई है। मैच के पांचवें दिन पाकिस्तान अपनी बढ़त मजबूत करने और श्रीलंका को लक्ष्य देने की कोशिश करेगा। -------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ब्रेट रैंडेल को पहली बार न्यूजीलैंड टीम में मौका:भारत के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में शामिल; 5वें मैच में क्लार्कसन भी खेलेंगे न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए 31 साल के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को टीम में शामिल किया है। रैंडेल को पहली बार सीनियर इंटरनेशनल टीम में जगह मिली है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-पाकिस्तान फिर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में:14 नवंबर को मुकाबला, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान-बांग्लादेश की हार; पिछली बार PAK जीता था
    Next Article
    जेम्स एंडरसन काउंटी टीम सरे से खेलेंगे:25 साल लंकाशायर में रहे, टीम ने कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया; 2026 सीजन में 50 विकेट लिए थे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment