Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-पाकिस्तान जंग हुई तो क्या तुर्किये सेना भेजेगा:विपक्ष ने संसद में पूछा, सरकार बोली- मक्का समझौते के बावजूद संसद की मंजूरी लेनी होगी

    13 hours ago

    1

    0

    तुर्किये की संसद ने गुरुवार को सऊदी अरब और पाकिस्तान के साथ हुए रक्षा समझौते को मंजूरी दे दी। समझौते को लेकर तुर्किये की विपक्षी सांसद गुलिस्तान किलिक कोचिगित ने संसद में सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग हुई, तो क्या तुर्किये को पाकिस्तान की मदद के लिए सेना भेजनी पड़ेगी? तुर्किये सरकार ने साफ किया है कि समझौते के बावजूद सेना भेजने के लिए संसद की अलग से मंजूरी लेनी होगी। तीन महीने पहले तुर्किये, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने मक्का पैक्ट पर साइन किया था। समझौते के तहत तीनों में से किसी एक देश पर हमला बाकी दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। विपक्ष ने कहा- एर्दोगन ने देश का भविष्य दांव पर लगाया कोचिगित तुर्किये की कुर्द समर्थक डेम पार्टी की संसदीय दल की उपनेता हैं। उन्होंने चिंता जताई कि इस समझौते के चलते तुर्किये को ऐसे युद्ध में उतरना पड़ सकता है, जिसमें शामिल होने का फैसला उसने खुद नहीं किया होगा। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और दोनों देशों के पास परमाणु हथियार होने का भी जिक्र किया। कोचिगित ने यह सवाल भी उठाया कि तुर्किये के ईरान के साथ ऐतिहासिक संबंध हैं। अगर मक्का समझौता ईरान को घेरने की रणनीति का हिस्सा है, तो सरकार को यह साफ करना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से इस समझौते पर सफाई देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि बिना शर्तें साफ किए ऐसे समझौते पर हस्ताक्षर करके एर्दोगन ने देश का भविष्य दांव पर लगा दिया है। समझौते के तहत खुफिया जानकारी साझा करेंगे देश मक्का समझौते पर अगस्त में हस्ताक्षर हुए थे। इसमें 16 बातें शामिल हैं। इसके तहत तीनों देश एक-दूसरे की रक्षा में मदद करेंगे। वे खुफिया जानकारी साझा करेंगे और हथियार बनाने के मामले में भी एक-दूसरे का साथ देंगे। तुर्किये की संसद की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष फुआत ओकताय ने कहा कि तुर्किये अपनी मर्जी के बिना किसी युद्ध में शामिल नहीं होगा। सरकार ने यह भी कहा कि तुर्किये यमन में लड़ने या हूती विद्रोहियों पर हमला करने के लिए अपने सैनिक नहीं भेजेगा।हालांकि, तुर्किये जरूरत पड़ने पर हथियार, खुफिया जानकारी और तकनीकी मदद दे सकता है। क्या मुस्लिम देशों का नया NATO बन रहा है? पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच हुए इस समझौते को कुछ जानकार 'मुस्लिम NATO' बनाने की दिशा में एक कदम मान रहे हैं। इसकी वजह यह है कि NATO की तरह इसमें भी तीनों देश एक-दूसरे की सुरक्षा में मदद करने की बात कर रहे हैं। फिलहाल इसे NATO जैसा मजबूत गठबंधन नहीं कहा जा सकता। इसमें सिर्फ तीन देश शामिल हैं। कुछ देशों ने इस समझौते में शामिल होने की इच्छा जताई है मिस्र: विदेश मंत्री बद्र अब्देलअत्ती ने 13 अक्टूबर को कहा था कि उनका देश इस समझौते में शामिल होने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। बांग्लादेश: कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश ने भी इसमें शामिल होने में दिलचस्पी दिखाई है। कतर, कुवैत और बहरीन: इन देशों के नाम भी संभावित सदस्यों के तौर पर सामने आए हैं, लेकिन शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भारत ने कहा था- राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे भारत ने भी पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच हुए रक्षा समझौते पर चिंता जताई थी। 7 अगस्त 2026 को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत इस घटनाक्रम पर नजर रख रहा है। बाद में उन्होंने कहा कि सरकार इस समझौते के भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय शांति पर पड़ने वाले असर का आकलन कर रही है। उन्होंने साफ किया कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया मिलकर हथियार बनाएंगे:चारों देशों के बीच करार; अब PAK मुस्लिम देशों के साथ साझेदारी बढ़ा रहा पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया अब मिलकर हथियार बनाएंगे। चारों देशों ने बुधवार को कतर की राजधानी दोहा में बद्र समझौता किया। इसके तहत हथियारों का साझा उत्पादन, सैन्य तकनीक का लेनदेन और रक्षा क्षेत्र में ट्रेनिंग और रिसर्च की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pok में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग, 2 की मौत:बस टर्मिनल पर प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाया, दो दिन में 9 जानें गईं
    Next Article
    बलूच आर्मी ने कमांडर इन चीफ बशीर को निकाला:पाकिस्तान में बड़े हमलों को अंजाम दिया; फिल्म धुरंधर के किरदार हमजा से होती थी तुलना

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment