Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-पाकिस्तान के ठगों ने मिलकर कनाडाई बैंकों को लूटा:AI से फर्जी पासपोर्ट बनाकर खाते खुलवाए, क्रेडिट कार्ड की लिमिट खत्म कर गायब हुए

    14 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के 3 नागरिकों और कनाडा में रहने वाले 4 भारतीयों पर कनाडा के बैंकों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) के मुताबिक, आरोपियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से फर्जी पासपोर्ट और तस्वीरें बनाकर बैंक खाते खुलवाए। इसके बाद क्रेडिट कार्ड हासिल किए, उनकी पूरी लिमिट खर्च की और गायब हो गए। मामले में तीन पाकिस्तानी आरोपियों को 19 अक्टूबर को लाहौर से गिरफ्तार किया गया है। ठगी में शामिल सातों आरोपियों के नाम सामने आए NCCIA के मुताबिक, पाकिस्तान में मौजूद तीन आरोपियों की पहचान सुभान बट, गुलरेज बट और मुहम्मद नोमान के रूप में हुई है। कनाडा में रहने वाले चार भारतीयों के नाम दीप सिंह, परजीत सिंह, हरप्रीत सिंह और गुरलीन सिंह बताए गए हैं। NCCIA के अतिरिक्त निदेशक आतिफ अमीर के मुताबिक, कनाडा में मौजूद चार भारतीयों ने कथित तौर पर AI से तैयार किए गए पासपोर्ट और फोटो पाकिस्तान में अपने साथियों को भेजे। इसके बाद पाकिस्तान में मौजूद संदिग्धों ने इन दस्तावेजों से कनाडा के बड़े बैंकों में ऑनलाइन खाते खुलवाए। आरोपियों ने अपनी डिवाइस और ब्राउजर की पहचान छिपाने के लिए डॉल्फिन एंटी नाम के एंटी-डिटेक्ट ब्राउजर का इस्तेमाल किया। इससे वे ऑनलाइन पहचान की जांच से बचने की कोशिश कर रहे थे। भारतीयों पर कार्रवाई की जानकारी नहींं NCCIA के मुताबिक, पाकिस्तान में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के पास से जांच से जुड़े सबूत मिले हैं। एजेंसी मामले की जांच कर रही है। कनाडा में रहने वाले चार भारतीय आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की स्थिति अभी साफ नहीं है। अभी यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है कि धोखाधड़ी में कितने कनाडाई बैंकों को निशाना बनाया गया और कुल कितने पैसों का नुकसान हुआ। जांच एजेंसी की ओर से मामले के और जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं। कनाडा में बैंकिंग फ्रॉड करने पर कितनी सजा? कनाडा में फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाते खुलवाना और धोखे से पैसे या क्रेडिट हासिल करना अपराध है। ऐसे मामलों में क्रिमिनल कोड की धारा 380 के तहत कार्रवाई हो सकती है। कितनी रकम पर कितनी सजा? दोषी को नुकसान की भरपाई भी करनी पड़ सकती है। सजा अपराध और अदालत के फैसले पर निर्भर करती है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. पाकिस्तान छोड़ यूरोपीय देशों में बस रहे बड़े अफसर:रक्षा मंत्री बोले- नौकरी में रहते ही भागने का प्लान बना रहे; पुर्तगाल पसंदीदा ठिकान बना पाकिस्तान के कई बड़े सरकारी अधिकारियों ने विदेशों में घर बसा लिया है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया है कि इन अधिकारियों ने नौकरी में रहते हुए ही यह प्लान बना लिया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान छोड़ यूरोपीय देशों में बस रहे बड़े अफसर:रक्षा मंत्री बोले- नौकरी में रहते ही भागने का प्लान बना रहे; पुर्तगाल पसंदीदा ठिकाना बना
    Next Article
    यौन अपराधी एपस्टीन और मंत्री हरदीप पुरी की फोटो वायरल:मंत्री ने कहा था- कभी अकेले नहीं मिला; कांग्रेस का सवाल- फिर तस्वीरें कहां से आईं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment