Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत से मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान पर जुर्माना:फातिमा सना ने शेफाली को सेंडऑफ दिया था; 10% मैच फीस कटा, एक डिमेरिट पॉइंट भी

    21 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना पर भारत के खिलाफ मैच के बाद जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने विमेंस एशिया कप में शनिवार को हुए मुकाबले में भारत की ओपनर शेफाली वर्मा को आउट करने के बाद पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया था। ICC ने फातिमा को आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया है। उनपर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है। 24 महीने के अंदर फातिमा की दूसरी गलती फातिमा ने भारतीय पारी के दूसरे ही ओवर में अपनी ही गेंद पर शेफाली का कैच पकड़ा। इसके बाद फातिमा ने सेंडऑफ दिया, जिसे बल्लेबाज को भड़काने वाला इशारा माना गया। यह ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन है। यह 24 महीने के अंदर फातिमा का दूसरा अपराध है। इससे उनके डिमेरिट पॉइंट की संख्या बढ़कर दो हो गई है। इससे पहले उन्हें 6 अगस्त 2025 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच के दौरान एक डिमेरिट पॉइंट मिला था। भारत ने 7 विकेट से मुकाबला जीता भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीता था। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई। यह टी-20 में उनका सबसे छोटा स्कोर है। जवाब में भारत ने 56 रन का टारगेट 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। 7 रन देकर 3 विकेट लेने वाली श्री चरणी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच की पूरी खबर पढ़ें… ------------------------------------- इस मैच से जुड़ी यह खबर पढ़ें… पाकिस्तान ने विमेंस टी-20 में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया:शेफाली 3 हजार रन बनाने वाली यंगेस्ट खिलाड़ी; हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान 150वां मैच खेला भारत ने विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। दुबई में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई, जो महिला टी-20 इंटरनेशनल में उसका सबसे छोटा स्कोर है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेटर अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड को कहा- मेरी पार्टनर:8 फोटो शेयर कर बर्थडे विश किया; बाजू पर एक-दूसरे के नाम का टैटू बनवा चुके
    Next Article
    इगा स्वियातेक US ओपन से बाहर हुईं:5-0 की बढ़त के बाद पहला सेट 5-7 गंवाया, क्वालिफायर झेंग क्विनवेन ने सीधे सेटों में हराया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment