Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत सबसे तेज, रूस ने ताल ठोककर दिया बयान

    9 hours ago

    1

    0

    भारत और रूस के बीच आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। इसी कड़ी में रूस ने एक बार फिर भारत को अपना विशेष और सबसे विश्वसनीय साझेदार बताते हुए द्विपक्षीय व्यापार को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रिमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि दोनों देश व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और आने वाले वर्षों में व्यापारिक संबंधों को और विस्तार दे देंगे। एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए उन्होंने जो बातें कही हैं वह और भी ज्यादा अहम है। 12वें प्रीमाकोव रीडिंग्स अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक और विशेषज्ञ मंच में हिस्सा लेते हुए पेशकोव ने कहा कि भारत और रूस के बीच का व्यापार दायरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि द्विपक्षीय व्यापार में स्थिर वृद्धि देखी जा रही है। इसे भी पढ़ें: China के पड़ोसी देश पर जयशंकर का बड़ा ऐलान, सिखाएंगे अंग्रेजीदोनों देश इस दिशा में आगे भी प्रयास जारी रखेंगे। समाचार एजेंसी टास्क के मुताबिक पेशको ने यह भी कहा कि भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और एक ऐसा देश है जिनमें सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय संगठनों में हमारी संयुक्त भागीदारी से हमारे रिश्ते और मजबूत हुए हैं। हम इस साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। साथ मिलकर सहयोग बढ़ाने, नई संभावनाओं को तलाशने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बाद में उन्होंने भारत को सबसे बड़े देशों में से एक बताया है जो विकास की बहुत तेज रफ्तार दिखा रहा है। बीते वर्ष दिसंबर यानी कि साल 2025 के दिसंबर के महीने में रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन भारत यात्रा पर आए थे। दोनों देशों ने साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने की महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय कर ली। वर्तमान में दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग 60 अरब डॉलर से ऊपर का है। इसे भी पढ़ें: जिगरी दोस्त रूस के सामने भारत को खड़ा करने की थी प्लानिंग, लेकिन मोदी...ट्रंप ने क्या खुलासा कर दियापेस्कोव ने भारत को दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला देश बताते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में लगातार भारत इसी तरह से आगे बढ़ेगा और रूस की साझेदारी उसके साथ आगे ऐसी ही जारी रहेगी। एक अन्य बातचीत में पेशों ने भारत को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण देशों में से एक बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना भी की। उन्होंने कहा है कि बीते 25 वर्षों में भारत ने आर्थिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि ऊर्जा, रक्षा, फार्मासटिकल, प्रौद्योगिक और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग भारत रूस संबंधों को नई मजबूती प्रदान कर रहा है। जिस तरह से भारत और रूस लगातार एक दूसरे के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जता रहे हैं। जिस तरह से रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन हर वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका की सराहना करते हुए नजर आए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump का नया 'शिकार' Cuba? 67 साल पुराना बदला लेने की तैयारी में अमेरिका!
    Next Article
    India- Bangladesh Relations में दरार! बांग्लादेश ने भारत के स्पष्टीकरण को नकारा, PM के सलाहकार को रोकने पर जताई कड़ी नाराज़गी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment