Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत दूसरा यूथ टेस्ट जीता:ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हराया, तन्मय बालोदा ने 14 विकेट लिए; 2-0 से चार दिवसीय सीरीज अपने नाम की

    1 day ago

    1

    0

    अहमदाबाद में खेले गए दूसरे चार दिवसीय मैच में भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को 10 विकेट से हरा दिया। हरियाणा के बाएं हाथ के स्पिनर तन्मय बालोदा की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने तीसरे दिन ही मैच अपने नाम कर लिया। बालोदा ने दोनों पारियों में कुल 73 रन देकर 14 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की चार दिवसीय सीरीज 2-0 से जीत ली। इससे पहले भारतीय टीम ने वनडे सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की थी। तीसरे दिन बालोदा ने शुरुआती 4 ओवर में 2 विकेट लिए ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 86 रन से आगे शुरू की। पहली पारी में 141 रन से पिछड़ने के बाद टीम को बड़ी साझेदारी की जरूरत थी, लेकिन बालोदा ने दिन के शुरुआती चार ओवर में ही जेड हॉलिक और चार्ली हेंडरसन को आउट कर दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी दबाव में आ गई। मीडियम पेसर प्रियांशु सिंह ने जैकब पीट्ज और थॉमस वासिओ को पवेलियन भेजा। 151 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी बालोदा ने इसके बाद पैट्रिक सुलिवन और टीम के टॉप स्कोरर ब्लेक कैटल को आउट किया। कैटल ने 63 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 151 रन पर सिमट गई। बालोदा ने दूसरी पारी में 41 रन देकर 8 विकेट लिए। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में 32 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। इस तरह मैच में उनके खाते में 14 विकेट रहे। उन्हें निलंबित रोहित यादव की जगह आखिरी समय में टीम में शामिल किया गया था। भारत ने 5 गेंद में हासिल किया 11 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के 151 रन पर ऑलआउट होने के बाद भारत के सामने जीत के लिए सिर्फ 11 रन का लक्ष्य था। सलामी बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी ने स्पेंसर ग्रीन के पहले ही ओवर में दो चौके लगाए और 5 गेंद में बिना कोई विकेट गंवाए भारत को जीत दिला दी। पहली पारी में भारत ने 141 रन की बढ़त बनाई थी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 174 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में भारत ने कप्तान यशवर्धन चौहान के 52 और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिप्राय बिस्वास के 73 रन की मदद से 315 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर स्पेंसर ग्रीन ने 110 रन देकर 7 विकेट लिए। इसके बावजूद भारत ने पहली पारी में 141 रन की बढ़त हासिल की, जो आखिर में मैच का अहम अंतर साबित हुई। भारत ने 2-0 से जीती चार दिवसीय सीरीज भारत ने पहला चार दिवसीय मैच राजकोट में एक पारी और 48 रन से जीता था। अहमदाबाद में जीत के साथ भारतीय अंडर-19 टीम ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इससे पहले वनडे सीरीज में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया था। -------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हरमनप्रीत की कप्तानी में खत्म हुआ 47 साल का सूखा:पहली बार वर्ल्ड कप जिताया, एशियन गेम्स में गोल्ड दिलाया; लॉर्ड्स में रचा इतिहास हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। उनकी कप्तानी में भारत ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर 47 साल का खिताबी सूखा खत्म किया। हरमनप्रीत भारत को महिला वर्ल्ड कप जिताने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोच गौतम गंभीर ने अजित अगरकर के लिए पोस्ट किया:लिखा- आपके साथ काम करना बड़ा सम्मान, चीफ सिलेक्टर का कार्यकाल खत्म हुआ
    Next Article
    कोहली ने फलाहारी महाराज के दावे को खारिज किया:कहा- आस्था के कारण प्रेमानंद के दर्शन करते हैं; दावा था- ₹5 करोड़ देकर बुलाया गया था

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment