Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोच गौतम गंभीर ने अजित अगरकर के लिए पोस्ट किया:लिखा- आपके साथ काम करना बड़ा सम्मान, चीफ सिलेक्टर का कार्यकाल खत्म हुआ

    1 day ago

    1

    0

    टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को पूर्व चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर के लिए पोस्ट लिखी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘प्रिय अजित भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बड़ा सम्मान रहा।’ गंभीर ने लिखा, ‘3 ICC ट्रॉफियां आपके विश्वास की गवाही हैं। टीम पहले और हमेशा टीम सबसे आगे।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे कहना होगा कि इतिहास आपके साथ अधिक नरमी बरतेगा। हर चीज के लिए धन्यवाद।’ 4 अक्टूबर को टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर के तौर पर अजित अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो गया। उन्हें 4 जुलाई 2023 को 2 साल के लिए इस पोस्ट पर नियुक्त किया गया था। 2025 में उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया था। गंभीर-अगरकर पिछले 2 साल से साथ काम कर रहे थे गौतम गंभीर और अजित अगरकर पिछले 2 साल से भारतीय क्रिकेट के लिए साथ काम कर रहे थे। गंभीर ने 4 जुलाई 2023 को बतौर हेड कोच अगरकर को ज्वाइन किया था। इसके बाद टीम इंडिया ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े खिताब जीते। अगरकर के कार्यकाल में 3 ICC ट्रॉफी जीता भारत BCCI ने सिलेक्टर्स पद के लिए आवेदन बुलाए BCCI ने 6 अक्टूबर को मेंस सिलेक्शन कमेटी के एक पद के लिए आवेदन बुलाए हैं। BCCI के अनुसार, इस पोस्ट के लिए वही आवेदन कर सकता है, जिसने कम से कम 7 टेस्ट या 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों, या 10 ODI और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों। उम्मीदवार का क्रिकेट से रिटायर हुए कम से कम 5 साल पूरे होना जरूरी है। जो व्यक्ति BCCI के नियमों के तहत किसी क्रिकेट कमेटी में कुल 5 साल रह चुका है, वह इस पद के लिए योग्य नहीं होगा। ------------------------------------------------------------------ टीम इंडिया से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… BCCI ने टीम इंडिया की सिलेक्शन प्रोसेस बदली; लक्ष्मण हर मीटिंग में शामिल होंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण अब सीनियर सिलेक्शन कमेटी की हर बैठक में शामिल होंगे। यह फैसला मुंबई में हुई BCCI की समीक्षा बैठक में लिया गया। BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा, ‘लक्ष्मण अब हर सिलेक्शन मीटिंग में रहेंगे। वे खिलाड़ियों की इंजरी या रिहैब की तुरंत जानकारी देंगे, ताकि चयनकर्ताओं और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के बीच कोई कम्युनिकेशन गैप न रहे।’ पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैभव सूर्यवंशी रणजी के शुरुआती 2 राउंड में नहीं खेलेंगे:बिहार टीम का ऐलान; आशुतोष अमन नए हेड कोच, साकिबुल गनी कप्तान
    Next Article
    भारत दूसरा यूथ टेस्ट जीता:ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हराया, तन्मय बालोदा ने 14 विकेट लिए; 2-0 से चार दिवसीय सीरीज अपने नाम की

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment