Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय क्रू वाले जहाज पर रूस ने दनादन दाग दिए ड्रोन, तुरंत एक्शन में आया MEA

    10 hours ago

    1

    0

    भारत ने ब्लैक सी में कमर्शियल जहाज़ MV ROYAD MAMMADOV पर हुए हमले की निंदा की। इस हमले में दो विदेशी नाविकों की मौत हो गई और भारतीय नागरिकों समेत क्रू के कुछ सदस्य घायल हो गए। तुर्की के मालिकाना हक वाले इस सिविलियन कार्गो जहाज़ पर ब्लैक सी में एक रूसी ड्रोन से हमला हुआ था। विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, जहाज़ के क्रू में शामिल तीनों भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम ब्लैक सी में MV ROYAD MAMMADOV पर हुए हमले की निंदा करते हैं, जिसमें दो विदेशी नाविकों की मौत हो गई और भारतीय नागरिकों समेत क्रू के कुछ सदस्य घायल हो गए। घायल लोगों को रोमानियाई अधिकारियों ने बचा लिया है और उनका इलाज चल रहा है। जहाज़ के क्रू में शामिल तीनों भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। हम इस घटना में तेज़ी से कार्रवाई करने के लिए रोमानियाई अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं।इसे भी पढ़ें: Houthi Drone Attack से Saudi Aramco के ठिकानों पर लगी भीषण आग, प्रवक्ता Yahya Saree का दावाहमलों पर भारत ने 'गहरी चिंता' जताईविदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि भारत कमर्शियल शिपिंग और समुद्री कर्मचारियों पर होने वाले हमलों को लेकर बहुत चिंतित है। मंत्रालय ने कहा कि इंटरनेशनल वॉटरवेज़ (अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों) में जहाजों को निशाना बनाने से "दुनिया भर में व्यापार और लोगों की भलाई पर बुरा असर पड़ रहा है। मंत्रालय ने आगे कहा हम जारी संघर्षों को खत्म करने के लिए बातचीत और कूटनीति की अपील करते रहते हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सितंबर 2026 में, भारत और लाइबेरिया ने UN जनरल असेंबली में 25 देशों का एक ग्रुप ग्रुप ऑफ़ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ़ शिपिंग एंड सीफ़ेयरर्स" शुरू किया था। इसका मकसद मर्चेंट क्रू और कमर्शियल शिपिंग को टारगेट करके किए जाने वाले हमलों से बचाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। ब्लैक सी (काला सागर) ग्लोबल ट्रेड का एक अहम और संवेदनशील हिस्सा है। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से कमर्शियल शिपिंग और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले बढ़ रहे हैं, जिससे यहां व्यापार में भारी रुकावट आ रही है।इसे भी पढ़ें: Houthi विद्रोहियों का Saudi Arabia पर मिसाइल स्ट्राइक, Riyadh Airport और Aramco निशानाहोर्मुज में 11 भारतीय क्रू मेंबर घायलइससे पहले, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि ओमान के तट के पास होरमुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रते समय पनामा के झंडे वाले कमर्शियल जहाज़ MT On Peace पर एक प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या रॉकेट जैसा हथियार) से हमला हुआ, जिसमें 12 क्रू मेंबर घायल हो गए; इनमें 11 भारतीय नाविक शामिल थे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि घायल क्रू मेंबर को ओमान के अधिकारियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया और उनका इलाज ओमान के खसाब में चल रहा है। कुल क्रू मेंबर में से 17 भारतीय नागरिक थे। विदेश मंत्रालय ने कहा 12 क्रू मेंबर घायल हुए हैं, जिनमें 11 भारतीय नागरिक शामिल हैं। भारत ने कमर्शियल जहाज़ पर हुए हमले की निंदा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम आज ओमान के तट के पास पनामा के झंडे वाले कमर्शियल जहाज़ 'MT On Peace' (IMO 9893204) पर हुए हमले की निंदा करते हैं। होरमुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रते समय इस जहाज़ पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया था। मंत्रालय ने कहा कि इस इलाके में जहाज़ों पर लगातार हो रहे हमले भारत के लिए गहरी चिंता का विषय हैं। मंत्रालय ने कहा, "हम इस इलाके में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की अपनी मांग दोहराते हैं।Statement on the attack on MV Royad Mammadov ⬇️ 🔗 https://t.co/3YJa6zd5ld https://t.co/OBBQS2LOj0— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) October 6, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 October हमले की बरसी से पहले Gaza में तनाव, Yahya Sinwar का करीबी बना निशाना
    Next Article
    ब्राजील चुनाव में छाया रहा 'ट्रंप फैक्टर', किसी उम्मीदवार को स्पष्ट जनादेश नहीं; 25 अक्टूबर को होगा अंतिम फैसला

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment