Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय किसान संघ का बागपत कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:बिजनौर मामले में कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी

    8 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान संघ (बीकेएस) के कार्यकर्ताओं ने बागपत कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिजनौर जिले में किसानों ओर ग्रामीणों पर कथित अत्याचार और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों के विरोध में था। संघ ने बिजनौर प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संघ के अनुसार, बिजनौर में निर्माणाधीन मेरठ-पौड़ी हाईवे पर बैराज के पास हेमराज कॉलोनी चौराहे पर ग्रामवासी पिछले नौ महीने से अंडरपास की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। यह धरना भारतीय किसान संघ के बैनर तले चल रहा था और उनकी मांग को जायज बताया गया। आरोप है कि अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बावजूद, एनएचएआई अधिकारियों और बिजनौर जिला प्रशासन ने कुछ राजनीतिक लोगों और भू-माफिया के फायदे के लिए मिलीभगत कर शांतिपूर्ण धरने को अमर्यादित तरीके से हटा दिया। इसके बाद कई थानों की पुलिस फोर्स लगाकर ग्रामवासियों को रात भर नजरबंद रखा गया। अब जानकारी मिली है कि हेमराज कॉलोनी के निवासियों और किसानों के खिलाफ शासन स्तर पर मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। भारतीय किसान संघ, जनपद बिजनौर मेरठ प्रांत, ने इसे निंदनीय बताया है और इसका कड़ा विरोध किया है। भारतीय किसान संघ, जनपद बिजनौर मेरठ प्रांत, ने मांग की है कि इसमें दोषी जिला प्रशासन अधिकारियों और एनएचएआई अधिकारियों को तुरंत हटाया जाए। साथ ही, हेमराज कॉलोनी के निवासियों और किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि बिजनौर जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की आवाज दबाने का प्रयास किया और मांगें पूरी नहीं कीं, तो मेरठ प्रांत बिजनौर में एक बड़ा आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी बिजनौर जिला प्रशासन की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिस्ट्रीशीटर के साथियों ने छात्र पर बरसायी 33 बेल्ट:एक घंटे तक पार्क में पीटा, बोले-जीना दुश्वार कर देंगे, चेहरे पर मांस नहीं बचेगा
    Next Article
    ‘कंतारा’ विवाद को लेकर रणवीर सिंह को फटकार:कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा-सेलिब्रिटी होने से धार्मिक भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment