Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय किसान संघ का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन:लाठीचार्ज और मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन

    10 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन बैराजपुल के पास अंडरपास की मांग को लेकर चल रहे शांतिपूर्ण धरने को प्रशासन द्वारा जबरन हटाने, लाठीचार्ज करने और कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करने के विरोध में किया गया। संघ के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि राज कॉलोनी बैराजपुल के पास पिछले महीने से अंडरपास की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना चल रहा था। हाल ही में प्रशासन ने बलपूर्वक धरना समाप्त कराया, लाठीचार्ज किया और कई कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए। ज्ञापन में मांग की गई है कि किसानों पर दर्ज किए गए 'फर्जी' मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। इसके साथ ही, संबंधित अधिकारियों, विशेषकर एसआई, को तुरंत निलंबित करने की भी मांग की गई है। संघ का आरोप है कि प्रशासन निरंकुश हो गया है। भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं और मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो मेरठ प्रांत के 14 जिलों के कार्यकर्ता बिजनौर में एकत्र होंगे। वहां एक बड़ा जनसैलाब उमड़ेगा और संघ एक व्यापक आंदोलन शुरू करेगा। इसमें दोषी जिला प्रशासन अधिकारियों व एनएचएआई अधिकारियों को तुरंत हटाया जाए तथा हेमराज कॉलोनी वासियो व किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं यदि बिजनौर जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की आवाज को दबाने का प्रयत्न किया और मांग पूरी नहीं की तो भारतीय किसान संघ मेरठ प्रांत जनपद बिजनौर में एक बड़ा आंदोलन करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित:ब्लॉक परिसर में 104 जोड़ों का विवाह संपन्न, विधायक ने वर-वधू को आशीर्वाद दिए
    Next Article
    युवती मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ी, VIDEO:फतेहपुर में बोली- सबकी दो बीवियां होती हैं, मुझे भी अपनाइए; आधी रात सड़क पर हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment