Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित:ब्लॉक परिसर में 104 जोड़ों का विवाह संपन्न, विधायक ने वर-वधू को आशीर्वाद दिए

    12 hours ago

    1

    0

    कासगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को हुआ। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 104 जोड़ो की शादी कराई गई। वहीं इस कार्यक्रम के मौक़े पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा भाजपा विधायक देवेंद्र राजपूत ओर हरिओम वर्मा ने सभी नव विवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया। वहीं विवाह समारोह के दौरान बर बधुओं के परिवार ओर रिश्तेदारो के लिए खाने पीने का भी पुरा इंतजाम किया गया था। आपको बता दें मंगलवार को कासगंज के सोरों रोड पर कासगंज ब्लॉक और अमापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में 104 नव विवाहित जोड़ों का विवाह पूरे रीति रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी नव विवाहित जोड़ो को सरकार की योजना के तहत घर ग्रस्ती का सामान भी उपहार बतौर दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत और विधायक हरिओम वर्मा मौजूद रहे। सभी जन प्रतिनिधियों ने नव विवाहित जोड़ो को शादी के बंधन में बंधने की शुभकामनाये भी दी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत जिले में समय समय पर ऐसे कार्यक्रम होते है। मंगलवार को जिले के कासगंज और अमापुर ब्लॉक में 104 जोड़ों की इस योजना के तहत शादी कराई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में तैनात मुख्य आरक्षी की मौत:इटावा में अवकाश पर आए, सीढ़ियों से गिर गए थे, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
    Next Article
    भारतीय किसान संघ का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन:लाठीचार्ज और मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment