Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष सोनू बंसल नजरबंद:विभिन्न मांगों पर ट्रैक्टर मार्च से पहले पुलिस ने घर में रोका

    5 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष सोनू बंसल को उनके भगोट स्थित आवास पर नज़रबंद कर दिया गया है। उन्हें विभिन्न मांगों को लेकर आज निकलने वाले ट्रैक्टर मार्च से पहले पुलिस ने रोका। इस कार्रवाई के बाद उनका प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च स्थगित हो गया है। यह ट्रैक्टर मार्च अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध, वृद्धा पेंशन हर जरूरतमंद तक न मिलने से उत्पन्न नाराजगी, स्कूलों द्वारा अधिक फीस वसूलने और अन्य कई मांगों को लेकर निकाला जाना था। सोनू बंसल ने अपने गांव भगोट से खेकड़ा तक ट्रैक्टर मार्च निकालने का आह्वान किया था, जिसमें सैकड़ों किसानों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी। हालांकि, मार्च शुरू होने से पहले ही पुलिस ने जिलाध्यक्ष को उनके घर पर नज़रबंद कर दिया। नज़रबंद किए जाने पर सोनू बंसल ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर उनका विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। बंसल ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो भविष्य में भी धरने-प्रदर्शन जारी रहेंगे और एक बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:चित्रकूट में पास खड़ी सुपर स्प्लेंडर बाइक से हुई पहचान, बांदा का रहने वाला था
    Next Article
    फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल:वेतन वृद्धि की मांग, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment