Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार वर्ल्ड नंबर-4 बनी:जापान को 4-0 से हराकर रैंकिंग हासिल की; एक दिन पहले पांचवे नंबर पर पहुंची थी

    11 hours ago

    1

    0

    भारतीय महिला हॉकी टीम FIH वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने भोपाल में चल रही विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में बुधवार को जापान को 4-0 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की। भारत ने एक दिन पहले ही पहली बार टॉप-5 में जगह बनाई थी। चीन को 6-2 से हराने के बाद टीम पांचवें नंबर पर पहुंची थी। अब जापान पर जीत के बाद उसने एक और स्थान की छलांग लगाई है। 2003 में शुरू हुई थी FIH रैंकिंग FIH वर्ल्ड रैंकिंग की शुरुआत अक्टूबर 2003 में हुई थी। इसके बाद भारतीय महिला टीम की पिछली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग छठी थी। टीम मई-जून 2022 और 2023 में छठे नंबर पर पहुंची थी। टूर्नामेंट में भारत की लगातार पांचवीं जीत भारतीय टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। टीम ने लीग स्टेज में मलेशिया, थाईलैंड, साउथ कोरिया, चीन और जापान को हराया। भारत ने सभी पांच मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कप्तान सलीमा टेटे की अगुआई में खेल रही भारतीय टीम मौजूदा चैंपियन है। टीम लगातार तीसरी और कुल चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के इरादे से उतरी है। चीन के खिलाफ दर्ज की थी बड़ी जीत भारत ने चीन को 6-2 से हराया था। विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में चीन के खिलाफ भारत की यह सबसे बड़ी जीत थी। इससे पहले 2013 में भारत ने चीन को 4-2 से हराया था। इसके बाद जापान पर 4-0 की जीत ने टीम की मजबूत स्थिति और बेहतर कर दी। 2026 में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए 2026 उपलब्धियों से भरा रहा है। टीम ने FIH नेशंस कप का खिताब जीता। इसके बाद हॉकी वर्ल्ड कप में पांचवां स्थान हासिल किया, जो 1974 के बाद उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। टीम ने 44 साल के अंतराल के बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता। अब वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचना भारतीय महिला हॉकी के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में गुकेश का दूसरा गेम भी ड्रॉ:20 चालों में मुकाबला बराबरी पर छूटा; उजबेकिस्तान के सिंदरोव से खेल रहे
    Next Article
    भारत-न्यूजीलैंड दूसरा मैच रात 3:30 बजे से:गेंदबाजी कोच बोले- बरार डेब्यू कर सकते हैं, पेसर्स को मदद करेगी पिच

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment