Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय रेल में 11,127 सहायक लोको पायलट पदों को मंजूरी:17 रेल जोन में होगी भर्ती, उत्तर मध्य रेलवे में 457 पद शामिल

    16 hours ago

    1

    0

    भारतीय रेलवे ने वर्ष 2026 में सहायक लोको पायलट (एएलपी) के 11,127 रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। यह भर्ती देशभर के 17 रेल जोन में की जाएगी, जिससे तकनीकी योग्यता वाले युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) के माध्यम से रिक्तियों का आकलन किया गया। इसके बाद सक्षम प्राधिकारी ने इन पदों को भरने की अनुमति प्रदान की है। उत्तर मध्य रेलवे में 457 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को अवसर मिलेगा। जोनवार पदों का विवरण इस प्रकार है: पूर्वी तटीय रेलवे में सर्वाधिक 1625 पद भरे जाएंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे में 1531, मध्य रेलवे में 1400, पूर्व सीमांत रेलवे में 1276, उत्तर रेलवे में 740 और पूर्व मध्य रेलवे में 700 पदों पर भर्ती होगी। इसके अतिरिक्त, दक्षिण मध्य रेलवे में 674, उत्तर पश्चिम रेलवे में 600, पश्चिम मध्य रेलवे में 541, पूर्व रेलवे में 608 और पश्चिम रेलवे में 214 पद स्वीकृत किए गए हैं। अन्य शेष जोनों में भी रिक्तियों के अनुसार नियुक्तियां की जाएंगी। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक शत्रुघ्न बेहेरा ने सभी जोनल महाप्रबंधकों को निर्देश दिया है कि वे एक सप्ताह के भीतर अंतिम इंडेंट भेजकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करें। यह भर्ती केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) के तहत लेवल-2 पदों पर की जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षा का आयोजन आरआरबी बंगलूरू के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए निर्धारित आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा। इसमें बैकलॉग और वर्तमान रिक्तियों दोनों को शामिल किया गया है। इन नई नियुक्तियों से इंटर-रेलवे ट्रांसफर का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को भी लाभ मिलने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल में महिला पर्यटक सीढ़ियों से गिरकर घायल:पैर में आई गंभीर चोट, पश्चिम बंगाल से घूमने आई थी
    Next Article
    इटावा में दो युवकों की मौत:खेत में मिला शव, शादी में करंट लगने से दूसरे की जान गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment