Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में दो युवकों की मौत:खेत में मिला शव, शादी में करंट लगने से दूसरे की जान गई

    18 hours ago

    1

    0

    इटावा में दो अलग-अलग जगहों पर हुई दर्दनाक घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक खेत में संदिग्ध हालत में मृत मिला, जबकि दूसरे की शादी समारोह के दौरान करंट लगने से जान चली गई। दोनों घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। थाना बसरेहर क्षेत्र के खड़कौली गांव में एक युवक खेतों में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने उसे देखा तो परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही उसका भाई देवेन्द्र मौके पर पहुंचा और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद पंकज 20 वर्ष पुत्र विजेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। वह खड़कौली गांव का निवासी था। युवक की मौत की खबर से परिवार में चीख पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में ले लिया। शादी समारोह में करंट से युवक की मौत दूसरी घटना शहर के कटरा फतेह मकसूद खां क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह की है। प्रयागराज जनपद के धूमनगंज थाना क्षेत्र के टीजी नगर निवासी विशाल 19 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राजकुमार समारोह में शामिल होने आया था। समारोह के दौरान अचानक उसे करंट लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शादी का माहौल गम में बदल गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शुरू की जांच दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों मामलों की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय रेल में 11,127 सहायक लोको पायलट पदों को मंजूरी:17 रेल जोन में होगी भर्ती, उत्तर मध्य रेलवे में 457 पद शामिल
    Next Article
    अयोध्या में 400 बूथों पर सुना गया 'मन की बात':131वां संस्करण, PM मोदी ने गुलामी की मानसिकता छोड़ने पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment