Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय विमेंस हॉकी टीम को ₹50 लाख का इनाम:हर प्लेयर को ₹2 लाख; वर्ल्ड कप में 52 साल बाद टॉप-5 फिनिश का रिवॉर्ड

    13 hours ago

    1

    0

    हॉकी इंडिया ने विमेंस हॉकी टीम को ₹50 लाख का इनाम देने का ऐलान किया है। गुरुवार को भारत ने वर्ल्ड कप में 52 साल बाद टॉप-5 में जगह बनाई थी। टीम ने नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में जर्मनी को 3-1 से हराया था। इनाम की राशि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटी जाएगी। टीम के हर खिलाड़ी को ₹2 लाख, जबकि सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को ₹1 लाख मिलेंगे। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. दिलीप टिर्की ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि 52 साल बाद वर्ल्ड कप में पांचवें स्थान पर रहना भारतीय महिला हॉकी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। भारत ने दूसरे हाफ में 3 गोल किए कप्तान सलीमा टेटे की अगुआई में भारत ने क्लासिफिकेशन मैच में वर्ल्ड नंबर-5 जर्मनी को 3-1 से हराया। पहले दो क्वार्टर गोलरहित रहे, लेकिन दूसरे हाफ में भारत ने तीन गोल दागकर मुकाबले पर पकड़ बना ली। इशिका ने 42वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद नवनीत कौर ने 44वें और 47वें मिनट में लगातार दो गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। जर्मनी की लिन क्रिंग्स ने 58वें मिनट में एक गोल किया, लेकिन भारत ने 3-1 से मुकाबला जीत लिया। 1972 में चौथे स्थान पर रही थी वर्ल्ड कप में भारत का इससे पहले सबसे अच्छा प्रदर्शन 1974 में आया था। तब टीम चौथे स्थान पर रही थी। इसके बाद 2026 में पांचवें स्थान पर रहकर भारत ने 52 साल बाद टॉप-5 में जगह बनाई। पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक हार भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत चीन के खिलाफ 2-2 के ड्रॉ से की। इसके बाद साउथ अफ्रीका को 6-1 से हराया और इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। पूल-D में दूसरे स्थान पर रहकर टीम टॉप-8 में पहुंची। टॉप-8 स्टेज में भारत को नीदरलैंड्स के खिलाफ 2-0 से हार मिली। इसके बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत जरूरी थी, लेकिन यह मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। 11 गोल किए, 6 गोल खाए भारत ने पूरे टूर्नामेंट में 11 गोल किए और 6 गोल खाए। टीम की ओर से 7 खिलाड़ियों ने गोल दागे। नवनीत कौर 4 गोल के साथ भारत की टॉप स्कोरर रहीं, जबकि दीपिका ने 2 गोल किए। हॉकी इंडिया बोला- प्रदर्शन टीम की मेहनत का नतीजा हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सलीमा टेटे और उनकी टीम ने दुनिया की मजबूत टीमों के खिलाफ खुद को साबित किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को फिर हराया:ट्राई सीरीज में 18 रन से जीता, ट्रम्पेलमैन-स्मिट को 3-3 विकेट; ब्रेविस के 75 रन काम नहीं आए
    Next Article
    लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान 110 रन पर ऑलआउट:बाबर आजम 8 रन ही बना सके; दूसरी पारी में इंग्लैंड-81/3, 261 रन की बढ़त हुई

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment