Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:15 अगस्त को पहली बार लाल किले की प्राचीर से 'वंदे मातरम' गाया जाएगा

    17 hours ago

    1

    0

    15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली बार लाल किले की प्राचीर से 'वंदे मातरम' गाया जाएगा। इस समारोह की अगुवाई PM मोदी करेंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह मौका 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने का भी प्रतीक होगा। PM मोदी दिल्ली के इस ऐतिहासिक स्मारक से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। बयान में कहा गया,' पहली बार लाल किले की प्राचीर से 'वंदे मातरम' गाया जाएगा।' इस साल का समारोह 'युवा शक्ति' पर केंद्रित होगा, जिसमें 2047 तक 'विकसित भारत' बनने की देश की यात्रा में भारत की युवा आबादी के योगदान को उजागर किया जाएगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की मंजूरी दी, आंखों के इलाज में 3 हफ्ते लगेंगे सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी को आंखों के इलाज के लिए तीन हफ्ते के लिए विदेश जाने की मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने कहा कि हर व्यक्ति को विदेश जाने और अपनी पसंद का इलाज चुनने का अधिकार है। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। यह याचिका कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दाखिल की गई थी, जिसमें उनके विदेश जाने पर लगी रोक से जुड़ी राहत देने से इनकार किया गया था। अरुणाचल प्रदेश के अज्ञात बदमाशों ने असम बॉर्डर पर फायरिंग की, 8 ग्रामीण घायल अरुणाचल प्रदेश के अज्ञात बदमाशों ने सोमवार सुबह असम-अरुणाचल सीमा पर स्थित धेमाजी जिले के मिंगमांग बदती इंटर-स्टेट बॉर्डर पर फायरिंग कर दी। घटना में असम के 8 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से 7 की हालत गंभीर है। यह घटना अतिक्रमण को लेकर हुई बताई जाती है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह बॉर्डर पर मिंगमांग बस्ती में हुई। धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों की निगरानी की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सुप्रीम कोर्ट ने 14 साल तक के बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने वाले सभी संस्थानों की निगरानी की मांग वाली जनहित याचिका सुनने से इनकार कर दिया। याचिका में केंद्र और सभी राज्य सरकारों को ऐसे संस्थानों का रजिस्ट्रेशन, मान्यता, निगरानी और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद याचिकाकर्ता उपाध्याय ने याचिका वापस ले ली। सुनवाई के दौरान उपाध्याय ने कहा कि धार्मिक शिक्षा देना परोक्ष रूप से धर्म को बढ़ावा देना है। बेंच ने उन्हें याचिका वापस लेने और उचित मंच पर अपना मामला रखने की अनुमति दी। शिवसेना उद्धव गुट के 6 सांसदों का शिंदे गुट में विलय का मामला, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 2 हफ्ते टली सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के शिंदे गुट वाली शिवसेना में विलय को लोकसभा स्पीकर की मंजूरी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाल दी। कोर्ट ने कहा कि लोकसभा स्पीकर कार्यालय और अन्य पक्षों को अभी नोटिस नहीं मिला है। याचिकाकर्ता की ओर से कपिल सिब्बल ने अंतरिम राहत की मांग करते हुए कहा कि स्पीकर के पास ऐसे मामले में असीमित अधिकार नहीं हैं। 18 जुलाई को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 6 सांसदों के विलय को मंजूरी दी थी। इसके बाद शिंदे गुट के सांसदों की संख्या 13 हो गई। सूरत में पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल स्टूडेंट की मौत, रैगिंग के आरोपी चार सीनियर डॉक्टर छह महीने के लिए सस्पेंड सूरत में रविवार को सरकारी कॉलेज हॉस्टल में 30 साल के पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल स्टूडेंट की कथित तौर पर सुसाइड से मौत के बाद, रैगिंग और उत्पीड़न के आरोप में चार सीनियर डॉक्टरों को छह महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। मृतक डॉक्टर की पहचान हर्ष पांड्या के तौर पर हुई है और उनका शव हॉस्टल के कमरे में मिला। हर्ष अपनी पोस्ट-ग्रेजुएट की पढ़ाई के साथ-साथ पिछले छह महीनों से न्यू सिविल हॉस्पिटल के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। कावेरी जल विवाद: कर्नाटक से तमिलनाडु को पानी दिलाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में 13 अगस्त को सुनवाई सुप्रीम कोर्ट 13 अगस्त को तमिलनाडु की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें कर्नाटक को 15 दिनों तक रोजाना 3,500 क्यूसेक कावेरी पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की गई है। कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) ने 30 जुलाई को कर्नाटक को पानी छोड़ने का निर्देश दिया था। तमिलनाडु सरकार ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक इस आदेश का पालन नहीं कर रहा है। राज्य ने 15 दिनों में कुल 4.536 TMC पानी छोड़ने की मांग की है। वहीं, DMK ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कर्नाटक को तुरंत पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की है। तमिलनाडु विधानसभा में कार्यक्रमों में पहले राज्य गीत ‘तमिल थाई’ गाने का प्रस्ताव, DMK-AIADMK ने दिया समर्थन सीएम विजय ने तमिलनाडु में कार्यक्रमों की शुरुआत में राज्य गीत ‘तमिल थाई वाझथु’ अनिवार्य रूप से गाने का प्रस्ताव रखा। शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी दफ्तरों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में इसे लागू करने के प्रस्ताव को DMK, AIADMK और कांग्रेस ने समर्थन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘तमिल थाई वाझथु’ को राज्य में सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए और इसके सम्मान से समझौता नहीं होगा। यह गीत 2021 में तमिलनाडु के राज्य गीत का आधिकारिक दर्जा पा चुका है। यह प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय की 9 जुलाई की टिप्पणी के बाद आया है। मणिपुर हिंसा मामलों के लिए 2 स्पेशल कोर्ट बनाने पर सुप्रीम कोर्ट ने विचार का निर्देश दिया सुप्रीम कोर्ट ने 2023 की मणिपुर हिंसा से जुड़े CBI और NIA मामलों की सुनवाई के लिए दो अलग विशेष अदालतें बनाने पर विचार करने को कहा है। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि जिन मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, उनकी जानकारी पीड़ितों, उनके परिवारों और वकीलों को उपलब्ध कराई जाए। सुनवाई में बताया गया कि CBI ने 31 मामलों की जांच की है, जिनमें 22 में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। NIA ने 30 में से 15 मामलों में चार्जशीट दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसियों को बिना रुकावट काम करने और मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में आदिवासी हॉस्टल में 6 छात्राओं को सांप ने काटा, 3 की मौत; 3 का इलाज जारी महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में आदिवासी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में सांप ने 6 बच्चियों को काट लिया। इनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रविवार रात की है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारी के मुताबिक, बच्चियां हॉस्टल में जमीन पर सो रही थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। NEET UG पेपर लीक केस: चार्जशीट पर संज्ञान का फैसला 12 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट ने NEET UG पेपर लीक मामले में दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने के आदेश को टाल दिया है। कोर्ट अब 12 अगस्त को इस पर फैसला सुनाएगा। कोर्ट ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी 12 अगस्त तक बढ़ा दी है। आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। वहीं, मंगलिलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल की पॉलीग्राफ, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग वाली याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। गुजरात के गांधीनगर में सचिवालय के ब्लॉक-9 के बेसमेंट में आग लगी, बेसमेंट में धुआं भर गया गुजरात के गांधीनगर में सचिवालय के ब्लॉक नंबर-9 के बेसमेंट में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। बेसमेंट में धुआं ज्यादा होने के कारण टीमों ने कूलिंग ऑपरेशन जारी रखा, ताकि आग दोबारा न भड़के। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बंगाल सरकार इमरजेंसी में जेल गए लोगों को ₹10 हजार पेंशन देगी, सीएम शुभेंदु ने घोषणा की बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इमरजेंसी के दौरान जेल जाने वाले बंगाल के 325 लोगों के लिए ₹10 हजार पेंशन का ऐलान किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि इन लोगों ने लोकतंत्र को बचाने के लिए काफी परेशानियां झेली थीं। राज्य सचिवालय में कार्यक्रम के दौरान अधिकारी ने बताया कि इमरजेंसी में जेल गए 325 लोगों की पहचान 'पश्चिमबंग लोकतंत्र सेनानी सम्मान' के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि नई सरकार देश के लिए कुर्बानी देने वाले इन्हीं वीरों के आदर्शों पर बनी है। केंद्र की भाजपा सरकार 1975 में लगी इमरजेंसी के दिन (25 जून) को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाती है। टीजी मोहनदास केरल पुलिस की हिरासत में, जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों पर आपत्तिजनक कमेंट का आरोप केरल पुलिस ने रविवार को राजनीतिक टिप्पणीकार टीजी मोहनदास को हिरासत में लिया। उन पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर हिंसक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। मोहनदास पर आरोप है कि उन्होंने यूट्यूब वीडियो में कहा था कि कंट्रोल उनके हाथ में होता तो वे प्रदर्शनकारियों को गोली मरवा देते। तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस ने 29 जुलाई को उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। उधर, आरएसएस ने इस बयान से दूरी बनाते हुए कहा कि मोहनदास संगठन में किसी पद पर नहीं हैं और टिप्पणी निंदनीय है। नासिक-पुणे रेलवे रूट बदलने पर लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने NCP नेता को हिरासत में लिया महाराष्ट्र के नासिक में रविवार को नासिक-पुणे सेमी-हाई-स्पीड रेलवे लाइन का रूट बदलने के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि रेलवे का पुराना रूट ही रखा जाए। इस चक्का जाम के कारण हाईवे पर ट्रैफिक ठप हो गया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे विधान परिषद सदस्य (MLC) सत्यजीत तांबे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, पुणे के पास जायंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT) के सिग्नलों में रुकावट की आशंका जताई गई थी। इसके कारण नारायणगांव और संगमनेर वाले सीधे और छोटे रूट को रद्द करने की खबर आई थी। सरकार ने इसके बदले अहिल्यानगर और शिरडी होकर नया रूट प्रस्तावित किया है, जिसका स्थानीय लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। अगरतला में सीएम साहा ने सुप्रा अस्पताल का उद्घाटन किया, बिजली-रोड कामों की समीक्षा भी की त्रिपुरा के अगरतला में 10 अगस्त को मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मोटरस्टैंड में नए सुप्रा मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इसे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बताया गया। रविवार को कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम साहा ने सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की जरूरत बताई। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बढ़ाने और बेहतर करने में निजी अस्पतालों की अहम भूमिका को भी माना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झारखंड विधानसभा गेट के पास लाठीचार्ज:छात्रों को खदेड़ रही है पुलिस, कई प्रदर्शनकारियों को चोट लगी; राहुल गांधी बोले- एक्शन ना ले पुलिस
    Next Article
    गुजरात में रैगिंग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया:आरोपी चार सीनियर 6 महीने के लिए सस्पेंड, हॉस्टल भी खाली करने का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment