Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झारखंड विधानसभा गेट के पास लाठीचार्ज:छात्रों को खदेड़ रही है पुलिस, कई प्रदर्शनकारियों को चोट लगी; राहुल गांधी बोले- एक्शन ना ले पुलिस

    16 hours ago

    1

    0

    झारखंड के रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा गेट के पास पहुंच गए। छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गेट से हटाने की कोशिश की, लेकिन नहीं हटे तो लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। कई बार पुलिस और छात्रों के बीच झड़प की नौबत आई। दो-तीन बार लाठीचार्ज करना पड़ा। कुछ छात्रों के सिर पर चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकीं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में कहा, ‘झारखंड में विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग गलत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए।’ इससे पहले आंदोलनकारी छात्र सुबह 10 बजे ओल्ड विधानसभा के पास एकत्रित हुए और फिर विधानसभा के घेराव के लिए निकले। पुलिस ने कंटीले तार की बैरिकेडिंग कर रखी थी। पुलिस ने जैसे ही वाटर कैनन का इस्तेमाल किया छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करते नजर आए। कुछ छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। इधर, CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। 21 जुलाई को JPSC ऑफिस में रेड के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। CID उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। झारखंड PSC-SSC की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर 17 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। देवेंद्रनाथ महतो समेत 6 छात्र भूख हड़ताल पर हैं। वे एंबुलेंस से विधानसभा घेराव में शामिल हुए। विधानसभा घेराव की फोटोज इसे भी पढ़िएः तौलकर बेच रहे नौकरी, वाटर कैनन पर रेन डांस:कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा 'पुष्पा राज', छात्रों के लिए आया 'स्पाइडर मैन', झारखंड प्रदर्शन की 12 रील्स शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर प्रदर्शन में पहुंचे देवेन्द्र महतो:बैरिकेडिंग पर चढ़े छात्र, कहा -हक लेकर रहेंगे; 12 तस्वीरों में देखिए छात्रों का प्रोटेस्ट विधानसभा घेराव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    झालावाड़ के स्कूल में पानी घुसा, 30 बच्चों का रेस्क्यू:चमोली में बैली ब्रिज बहा; दिल्ली में 60kmph की रफ्तार वाले तूफान का अलर्ट
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:15 अगस्त को पहली बार लाल किले की प्राचीर से 'वंदे मातरम' गाया जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment