Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश के तुंगभद्रा नदी में सेल्फी लेते समय 4 लोगों की डूबकर मौत, इनमें दो महिलाएं

    14 hours ago

    1

    0

    आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में तुंगभद्रा नदी में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक कोसिगी इलाके में शादी समारोह में आए थे। दोपहर करीब 2 बजे हुई सभी नदी किनारे पहुंचे थे और सेल्फी लेने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान वे एक-एक कर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। येम्मिगनूर सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी एन बरघवी ने बताया कि घटना के समय मौके पर करीब 10 लोग मौजूद थे, लेकिन चार लोगों को बचाया नहीं जा सका। आज के अन्य बड़े अपडेट्स… संसद ने वित्त विधेयक 2026 को मंजूरी दी, लोकसभा ने 25 मार्च को 32 संशोधनों के साथ विधेयक पारित किया था संसद ने शुक्रवार को वित्त विधेयक 2026 को मंजूरी दे दी और राज्यसभा ने ध्वनि मत से इसे लोकसभा को वापस भेज दिया , जिससे 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट प्रक्रिया पूरी हो गई। लोकसभा ने 25 मार्च को 32 संशोधनों के साथ विधेयक पारित किया था। राज्यसभा ने संक्षिप्त चर्चा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों के उत्तर देने के बाद विधेयक को वापस भेज दिया। केंद्रीय बजट 2026-27 में कुल व्यय 53.47 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जो 31 मार्च को समाप्त हुए मौजूदा वित्तीय वर्ष की तुलना में 7.7 प्रतिशत अधिक है। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर खाली करने की समयसीमा टलने की संभावना, पार्टी को मिल सकती है राहत कांग्रेस पार्टी के लुटियंस दिल्ली स्थित कार्यालय '24 अकबर रोड' को खाली करने की तलवार लटक रही है। संपदा विभाग ने 28 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन अब इस बेदखली के फिलहाल टलने के पूरे आसार हैं। कांग्रेस नेतृत्व इस डेडलाइन को कानूनी रूप से आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटा है। सूत्रों के अनुसार, डायरेक्टरेट ऑफ एस्टेट्स द्वारा दी गई डेडलाइन को फिलहाल आगे बढ़ाया जा सकता है। इस बीच कांग्रेस पार्टी अपने नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में शिफ्ट होने की प्रक्रिया में भी जुटी हुई है। यदि समयसीमा बढ़ती है, तो इससे पार्टी को स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा। दिल्ली विधानसभा को लगातार तीसरे दिन बम की धमकी, 3 दिन में 3 ईमेल; सुरक्षा बढ़ाई गई दिल्ली विधानसभा को लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 24 से 26 मार्च के बीच मिले तीन ईमेल में विधानसभा में विस्फोट की चेतावनी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन में बताया कि इस मामले की जानकारी पुलिस आयुक्त को दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने विधानसभा पहुंचकर ईमेल की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। गुप्ता के अनुसार, कुछ ईमेल उन्हें व्यक्तिगत रूप से अलग-अलग संगठनों के नाम से भेजे गए थे। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है। घटना के बाद विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। सचिवालय को एंट्री गेट पर पर्याप्त CCTV निगरानी और डिजिटली एंट्री सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। लोकसभा में 'जन विश्वास संशोधन बिल 2026' पेश, छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से हटाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) विधेयक 2026 पेश किया। इसका मकसद छोटे अपराधों को डिक्रिमिनलाइज (अपराध की श्रेणी से बाहर) करना और नियमों को सरल बनाकर कारोबार व आम जीवन को आसान बनाना है। बिल वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पेश किया। उन्होंने बताया कि इसे सेलेक्ट कमेटी की सिफारिशों को शामिल करने के बाद दोबारा लाया गया है। सरकार के मुताबिक, यह बिल छोटे अपराधों को आपराधिक दायरे से बाहर करेगा। नियमों और सजा को तर्कसंगत बनाएगा। ट्रस्ट-बेस्ड गवर्नेंस को बढ़ावा देगा। इज ऑफ डूइंग बिजनेस और इज ऑफ लिविंग को मजबूत करेगी। मंत्री प्रसाद ने बताया कि 23 मंत्रालयों के तहत आने वाले 79 केंद्रीय कानूनों में बदलाव होगा। कुल 784 प्रावधानों में संशोधन का प्रस्ताव है। भारत-म्यांमार बॉर्डर पर फायरिंग में असम राइफल्स का जवान घायल, उग्रवादी म्यांमार की तरफ से भागे अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर फेंसिंग के दौरान उग्रवादियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में असम राइफल्स का एक जवान घायल हो गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे पांगसाउ पास के पास हुई, जब जवान सीमा पर बाड़ लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान म्यांमार की तरफ से संदिग्ध उग्रवादियों NSCN-K-YA ने फायरिंग की। फेंसिंग का विरोध कर रहे उग्रवादियों की इस फायरिंग के बाद असम राइफल्स ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और उग्रवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। लेह में 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया, नुकसान की खबर नहीं लद्दाख के लेह में शुक्रवार सुबह 8:31 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 थी। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट बोला- दुनियाभर में एआई से बनाए गए फर्जी फैसलों का चलन सुप्रीम कोर्ट ने एआई से जनरेट किए गए ऐसे जजमेंट्स का हवाला देने के बढ़ते चलन पर चिंता जताई है, जो असल में मौजूद ही नहीं हैं। कोर्ट ने इसे बढ़ती हुई समस्या बताया और कहा कि इस पर सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच ने कहा कि यह प्रैक्टिस अब भारत की अदालतों में ही नहीं, दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है। बेंच ने यह टिप्पणी बॉम्बे हाईकोर्ट की एक टिप्पणी हटाते हुए की, जो एक कंपनी के डायरेक्टर की याचिका से जुड़े मामले में की गई थी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि अपीलकर्ता की दलीलें चैटजीपीटी से जनरेट लगती हैं। अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक से पहले सूर्य मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण राम मंदिर परिसर के परकोटे में स्थित सूर्य देव के मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। अयोध्या के 20 साधु-संतों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह ध्वजारोहण रामलला के सूर्य तिलक से पहले किया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने बताया कि परिसर में कुल आठ शिखर हैं। इनमें अब तक दो मंदिरों के शिखर पर ध्वजारोहण हो चुका है। पी. कुमारन ब्रिटेन में भारत के अगले हाई कमिश्नर होंगे, 1992 बैच के IFS अफसर भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक पी. कुमारन को ब्रिटेन में भारत का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया है। वह फिलहाल विदेश मंत्रालय में सचिव (ईस्ट) के पद पर कार्यरत हैं। 1992 बैच के आईएफएस अधिकारी कुमारन जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं। वह वर्तमान उच्चायुक्त विक्रम दोराइसामी का स्थान लेंगे, जिन्हें चीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। कुमारन ने अपने करियर की शुरुआत काहिरा में थर्ड सेक्रेटरी के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने त्रिपोली, ब्रसेल्स, इस्लामाबाद, वॉशिंगटन और कोलंबो में अलग-अलग पदों पर काम किया। वे बेंगलुरु में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर भी रह चुके हैं। कुमारन 2016 से 2020 तक कतर में भारत के राजदूत रहे। इसके बाद 2020 से 2023 तक सिंगापुर में भारत के हाई कमिश्नर रहे। उन्होंने विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (कॉन्सुलर, पासपोर्ट और वीजा), फिर एडिशनल सेक्रेटरी और स्पेशल सेक्रेटरी के तौर पर काम किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल- चुनाव ड्यूटी ट्रेनिंग में CM ममता का विज्ञापन दिखाया:विरोध करने पर पोलिंग अधिकारी से मारपीट; असम में 700 उम्मीदवारों में से 58 महिलाएं
    Next Article
    दैनिक भास्कर के 2 जर्नलिस्ट को ‘गोयनका अवॉर्ड’:बांग्लादेशी अंग तस्करों के रैकेट, शिशु तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment