Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण साइट पर डीजल में आग लगने से 5 की मौत

    12 hours ago

    1

    0

    आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में सड़क निर्माण साइट पर आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार को अनंतगिरि मंडल के पिनाकोटा गांव में हुआ। जिले के पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने बताया कि निर्माण स्थल शहर से करीब 100 किलोमीटर दूर है। यहां वाहनों में डीजल भरने के लिए कर्मचारी आमतौर पर ड्रम में डीजल लाते हैं। पुलिस के मुताबिक, डंपर की टंकी में डीजल भरते समय कर्मचारियों ने जरूरी सावधानियां नहीं बरती होंगी। इस दौरान निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका है। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुणे के स्कूल में 9वीं की छात्रा पर चाकू से हमला, आरोपी छात्र गिरफ्तार महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक 9वीं की एक छात्रा पर उसके क्लासमेट ने स्कूल के अंदर चाकू से हमला कर दिया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:15 बजे महालुंगे गांव के स्कूल में हुई। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर है। पुलिस के अनुसार, स्कूल के छात्र 17 और 18 अक्टूबर को सतारा जिले के पंचगनी और महाबलेश्वर घूमने गए थे। इस दौरान एक कार्यक्रम में लड़कियों के डांस का वीडियो बनाया गया था। आरोप है कि 9वीं में पढ़ने वाले छात्र ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर डाल दिया। इसे लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने वीडियो हटा दिया। पुलिस को शक है कि इसी विवाद से नाराज होकर छात्र ने छात्रा पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है। हैदराबाद एयरपोर्ट पर ₹1.56 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त, 2 यात्री गिरफ्तार हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर DRI ने करीब ₹1.56 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त की है। इस मामले में एक पुरुष और एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया है। दोनों 22 अक्टूबर को हैदराबाद से मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर जाने वाली फ्लाइट से यात्रा करने वाले थे। DRI की हैदराबाद जोनल यूनिट ने खुफिया जानकारी के आधार पर पहले पुरुष यात्री को रोका। उसके ट्रॉली बैग में कपड़ों के बीच काले प्लास्टिक कवर में छिपाए गए अमेरिकी डॉलर और मलेशियाई रिंगिट मिले। इनकी कीमत करीब ₹63.62 लाख थी। पूछताछ के दौरान अधिकारियों को पता चला कि उसी फ्लाइट में एक महिला यात्री भी अलग PNR पर सफर कर रही थी। उसके ट्रॉली बैग में कपड़ों के बीच काले प्लास्टिक कवर में रखे 97,600 अमेरिकी डॉलर मिले, जिनकी कीमत करीब ₹91.94 लाख थी। दोनों यात्री विदेशी करेंसी खरीदने और उसे ले जाने से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। दिल्ली मेट्रो में सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले पोस्टर मिले, FIR दर्ज दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की ट्रेन में सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले दो पोस्टर मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टरों पर देश में हाल के वर्षों में हुए बदलावों को लेकर नौ दावे लिखे थे। इनमें ‘वोटिंग प्रोटेस्ट’ और ‘असंतुष्ट हैं? आप अकेले नहीं हैं’ जैसे संदेश भी थे। पोस्टरों पर एक QR कोड भी था, जिसके जरिए लोगों को ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा गया था। यह मामला 20 अक्टूबर को सामने आया, जब ट्रेन ऑपरेटर तरुण चौधरी को एक सीट पर पोस्टर चिपके मिले। उन्होंने पोस्टर हटाकर अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने पोस्टर जब्त कर लिए हैं। मामले की जांच में स्पेशल सेल भी शामिल है। ओडिशा में कोणार्क सूर्य मंदिर के पास 110 करोड़ की जमीन सरकार को लौटेगी ओडिशा में कोणार्क सूर्य मंदिर के पास 110 करोड़ रुपए की 11 एकड़ जमीन राज्य सरकार के नाम पर वापस दर्ज की जाएगी। राजस्व बोर्ड ने 37 साल पुराने आदेश को रद्द करते हुए जमीन का मालिकाना हक सरकार को लौटाने का निर्देश दिया है। पुरी के जिला कलेक्टर की याचिका पर यह फैसला सुनाया गया। विवादित जमीन को पहले सरकारी रिकॉर्ड में खाली जमीन के रूप में दर्ज किया गया था, लेकिन 1989 में इसे एक निजी व्यक्ति के नाम कर दिया गया था। निजी व्यक्ति ने पुराने हस्तलिखित जमीन आवंटन दस्तावेजों के आधार पर जमीन पर दावा किया था। हालांकि, राजस्व बोर्ड ने कहा कि लंबे समय तक जमीन पर कब्जा, खेती करना और लगान भरना अपने आप में कानूनी मालिकाना हक साबित नहीं करता। बोर्ड ने पुराने आदेश को रद्द कर स्थानीय अधिकारियों को जमीन फिर से सरकारी खाते में दर्ज करने का निर्देश दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान और हरियाणा में ओले गिरे:तमिलनाडु में आंधी-तूफान जारी; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन सकता है, यूपी-बिहार में बारिश संभव
    Next Article
    खबर हटके- मोबाइल टावर पर हुई शादी:मौत के बाद इंसानी बॉडी से बनेगी खाद; 8 साल से मालिक का इंतजार कर रहा मुर्गा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment