Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:अभिजीत दीपके समेत CJP आयोजकों की शिकायत, POCSO के तहत FIR करने की मांग

    8 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में वकील रिंकी चटर्जी सिंह ने CJP के आयोजकों सौरव दास, अभिजीत दीपके और अन्य के खिलाफ जीरो FIR दर्ज कराने की शिकायत दी है। उनका आरोप है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन में 12 साल की बच्ची को शामिल किया गया, जो कानून के अनुसार गलत है। उन्होंने आयोजकों पर POCSO Act और BNS की धारा 153 के तहत कार्रवाई की मांग की है। रिंकी चटर्जी सिंह ने प्रदर्शन की फंडिंग और इसके पीछे लोगों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सरकार को अस्थिर करने की साजिश की जा रही है। आज की बाकी बड़ी खबरें… ओडिशा- रायगढ़ा के स्कूल हॉस्टल में सीनियर स्टूडेंट्स ने 9वीं के 27 जूनियर्स को पीटा, FIR दर्ज ओडिशा के रायगढ़ा में राज्य सरकार के एक रेजिडेंशियल स्कूल में 10वीं क्लास के छात्रों ने 9वीं क्लास के 27 छात्रों की पिटाई कर दी। यह घटना रविवार को गवर्नमेंट हाई स्कूल, राविलकोना के हॉस्टल में हुई। हालांकि, इस घटना का पता मंगलवार को चला जब स्कूल के हेडमास्टर ने चंडीली पुलिस स्टेशन में सीनियर छात्रों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दरअसल, 10वीं क्लास के छात्रों ने जूनियर छात्रों को इसलिए डांटा क्योंकि वे रविवार को खेल के मैदान से लौटने में देर कर रहे थे। जब जूनियर्स ने इसका विरोध किया, तो सीनियर ग्रुप ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जब पीड़ित छात्रों ने इस मामले की शिकायत स्कूल प्रशासन से की, तो आरोपी छात्रों ने लकड़ी के बैट से फिर से जूनियर्स पर हमला कर दिया। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ा जिला प्रशासन ने स्कूल के हेडमास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दिल्ली दंगों का आरोपी को शहर से बाहर जाने की परमिशन, LLB कोर्स में एडमिशन के लिए गाजियाबाद जाएगा दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने मंगलवार को आरोपी शादाब अहमद को LLB कोर्स में एडमिशन लेने के लिए 4 से 7 अगस्त तक दिल्ली (NCT) से बाहर गाजियाबाद जाने की इजाजत दे दी। वह दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश के मामले में आरोपी है और सुप्रीम कोर्ट ने उसे 5 जनवरी, 2026 को जमानत दी थी। जमानत मिलने के बाद, कोर्ट ने शर्त रखी थी कि वह कोर्ट की इजाजत के बिना दिल्ली (NCT) से बाहर नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर्टिकल 370 हटने के 7 साल-पूरे कश्मीर में सुरक्षा बढ़ी:बिना परमिशन रैली-धरने पर रोक; महबूबा ने जनता से कहा था- विरोध करने आएं
    Next Article
    खबर हटके-दादी को हुआ 57 साल छोटे लड़के से प्यार:शख्स के मुंह में उगने लगे बाल; घर के काम के लिए पति किराए पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment