Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:असम सचिवालय के सामने प्रदर्शन, रायजोर दल के नेता-कार्यकर्ता हिरासत में

    23 hours ago

    1

    0

    असम में रायजोर दल ने एक ही दिन में तीन जगह प्रदर्शन किया। पार्टी अध्यक्ष और विधायक अखिल गोगोई ने विधानसभा परिसर में धरना दिया, जबकि अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर जाने की कोशिश की। पुलिस ने 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। रायजोर दल ने हालिया बाढ़ से प्रभावित तीन जिलों के परिवारों को जल्द उचित राहत और मुआवजा देने की मांग की। पार्टी का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकार ने प्रभावित लोगों को पर्याप्त मदद नहीं दी। इसके अलावा पार्टी ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन का समर्थन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग भी की। मनोज तिवारी दिल्ली के लाल किला परिसर में होने वाली रामलीला में केवट बनेंगे, 11 अक्टूबर से शुरू होगी एक्टर-सिंगर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी लाल किले के मैदान में होने वाली इस साल की रामलीला में 'केवट' का रोल निभाएंगे। आयोजक रामायण के इस हिस्से को और बेहतर ढंग से दिखाने के लिए AI और विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल करेंगे। तिवारी ने पिछले सालों में रामलीला में परशुराम और अंगद जैसे कई किरदार निभाए हैं, इस बार 'केवट' का रोल करेंगे। इस सीन में तिवारी के गाए गाने भी शामिल होंगे। रामलीला 11 से 21 अक्टूबर तक होगी और दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मंचन की शुरुआत रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के साथ की जाएगी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला गणेश पूजा करेंगे। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के रामबन में आधे घंटे में 2 सड़क हादसे; 1 की मौत, 56 घायल जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर आधे घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इनमें पश्चिम बंगाल की एक महिला पर्यटक की मौत हो गई, जबकि 56 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 9 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। पहला हादसा सुबह 8:50 बजे मरूग के पास हुआ। श्रीनगर से जम्मू जा रही पश्चिम बंगाल नंबर की एक बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में महिला यात्री जमुना की मौत हो गई और 47 लोग घायल हुए। सभी लोग कश्मीर घूमकर लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और CRPF की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) को बचाव अभियान में मदद के लिए भेजा गया। इसी दौरान QRT की गाड़ी केला मोड़ के पास पलट गई। हादसे में 6 पुलिसकर्मी और CRPF के 3 जवान घायल हुए। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर में LoC पार कर आई महिला को सेना ने पकड़ा, पूछताछ जारी जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की एक महिला को पकड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने LoC पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया था। महिला की पहचान सामिया अजीम के रूप में हुई है। वह कोटली जिले की खुइरेट्टा की रहने वाली है। सेना ने शुक्रवार देर शाम नौशेरा सेक्टर के पुखेरनी गांव के पास LoC पर उसे पकड़ा। सेना ने महिला को हिरासत में लेकर शुरुआती पूछताछ की। अधिकारियों के मुताबिक, उसके पास से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ। बाद में उसे आगे की पूछताछ और पहचान व भारत में प्रवेश की परिस्थितियों की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर 3 FIR दर्ज कीं, प्रदर्शनकारियों ने CEC के इस्तीफे की मांग की थी दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर 3 FIR दर्ज की हैं। छात्र संगठन, राजनीतिक दल और सिविल सोसाइटी के कार्यकर्ता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पुलिस और सुरक्षा बलों ने उन्हें जंतर-मंतर पहुंचने से रोक दिया था। पुलिस के मुताबिक, तीनों FIR पार्लियामेंट स्ट्रीट और कनॉट प्लेस थानों में दर्ज की गई हैं। ये FIR पुलिस की डेली डायरी (DD) एंट्री के आधार पर दर्ज हुई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि FIR में किसी व्यक्ति या संगठन को आरोपी नहीं बनाया गया है। हालांकि, प्रदर्शन की योजना बनाने और उसमें शामिल होने वाले आयोजकों और संगठनों का जिक्र FIR में किया गया है। महाराष्ट्र के हिंगोली में 3.3 तीव्रता का भूकंप महाराष्ट्र के हिंगोली में शनिवार सुबह 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र गढ़ाला क्षेत्र में करीब 7 किमी गहराई में था। भूकंप के साथ गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनाई दी। जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर डुल्ला से 8 घंटे पूछताछ, बयान दर्ज; डायरेक्टर केदारे को भी बुला सकती है क्राइम ब्रांच IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला से करीब 8 घंटे पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। साहिल के माता-पिता ने प्रोफेसर डुल्ला पर बेटे को परेशान करने का आरोप लगाया था। प्रोफेसर ने पूछताछ के दौरान इन आरोपों से इनकार किया। मुंबई पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच IIT बॉम्बे के डायरेक्टर शिरीष केदारे को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। क्राइम ब्रांच अब तक साहिल के माता-पिता और क्लासमेट समेत करीब 50 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। जांच टीम परीक्षा हॉल की CCTV फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि साहिल के साथ परीक्षा के दौरान और उसके बाद हुई घटनाओं की कड़ी जोड़ी जा सके। इधर, मुंबई के आजाद मैदान में साहिल के माता-पिता पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वे प्रोफेसर डुल्ला की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। 22 साल का साहिल IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेड सेकेंड ईयर का छात्र था। 18 सितंबर की शाम वह हॉस्टल के कमरे में मृत मिला। मौत से कुछ घंटे पहले वह मिड-सेमेस्टर एग्जाम में मोबाइल फोन से साथ पकड़ा गया था। मुंबई में 7 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, अवैध रूप से भारत में रहने का आरोप; एक पुरुष, 4 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल मुंबई के नालासोपारा ईस्ट में पुलिस ने भारत में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे 7 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जूहू पुलिस स्टेशन की एंटी-टेररिज्म सेल ने सूचना मिलने के बाद जय जीवदानी चाल के एक कमरे में छापा मारा। यहां एक पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे मिले। पूछताछ के दौरान सभी ने खुद को बांग्लादेश के नरैल जिले का रहने वाला बताया। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि वे बिना किसी आधिकारिक अनुमति के भारत में दाखिल हुए थे। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJP फाउंडर दीपके की X पोस्ट बैन:ममता बनर्जी को धन्यवाद कहा था; बोले- 10 अक्टूबर से पहले हैंडल हटाया जा सकता है
    Next Article
    शाह बोले- एमपी को 2029 तक नशामुक्त करेंगे:कांग्रेसियों ने 75 साल तक सहकारिता मंत्रालय बनने नहीं दिया; 4 राज्यों के अफसरों संग बैठक रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment