Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:अंतरिक्ष से दिखी भारत की जगमगाती रात, ISS ने जारी की फोटो

    11 hours ago

    1

    0

    इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) ने बुधवार सुबह भारत की अंतरिक्ष से ली गई एक तस्वीर साझा की। यह फोटो 10 मार्च की रात की बताई जा रही है। आईएसएस ने X के पोस्ट में बताया कि यह तस्वीर उस समय ली गई, जब स्पेस स्टेशन अरब सागर के ऊपर से गुजरते हुए हिमालय की ओर बढ़ रहा था। इस दौरान नीचे भारत के कई शहर रोशनी में जगमगाते नजर आए। आज की बाकी बड़ी खबरें… चेन्नई एयरपोर्ट पर आर.एन. रवि को गार्ड ऑफ ऑनर, अब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल आर.एन. रवि को बुधवार सुबह चेन्नई एयरपोर्ट पर पुलिस की ओर से औपचारिक सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 5 मार्च को हुए राज्यपालों के फेरबदल में उन्हें पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। रवि नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की दिल्ली के उपराज्यपाल बनाए गए तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद संधू ने कहा कि गृह मंत्री से मिलकर खुशी हुई। पब्लिक सर्विस और गवर्नेंस से जुड़े मामलों पर अच्छी बातचीत हुई। ₹50 हजार तक डिजिटल ठगी में 85% तक मुआवजा मिलेगा, आरबीआई ने नया ड्राफ्ट जारी किया आरबीआई ने इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले में राहत के लिए नया ड्राफ्ट जारी किया है। ये नियम ऑनलाइन और कार्ड-आधारित पेमेंट, दोनों पर 1 जुलाई, 2026 से लागू होंगे करने का प्रस्ताव है। आरबीआई ने ₹50 हजार तक की ऑनलाइन ठगी के लिए नया मुआवजा तंत्र का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत नुकसान का 85% या अधिकतम ₹25 हजार (जो भी कम हो) वापस मिलेगा। यह सुविधा जीवन में सिर्फ एक बार मिलेगी। शर्त यह है कि नुकसान वास्तविक साबित हो और घटना के 5 दिन के भीतर बैंक व साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) पर शिकायत दर्ज कराई गई हो। 65% बोझ रिजर्व बैंक, 10% ग्राहक का बैंक और 10% लाभार्थी बैंक उठाएगा। बैंक की चूक से हुई ठगी पर ग्राहक की जीरो लायबिलिटी होगी और पूरा ट्रांजैक्शन रिवर्स किया जाएगा। चाहे ग्राहक ने शिकायत की हो या नहीं। 500 से अधिक के हर इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजैक्शन पर बैंक के लिए तुरंत एसएमएस अलर्ट भेजना अनिवार्य होगा। जहां ग्राहक ने ईमेल पता दिया हो, वहां ईमेल अलर्ट भी भेजना होगा। ये अलर्ट इन-एप नोटिफिकेशन के अतिरिक्त होंगे। ड्राफ्ट नियमों में ग्राहक की लापरवाही को स्पष्ट परिभाषित किया गया है। मसलन ओटीपी, पासवर्ड या पिन किसी को बताना, बैंक की स्पष्ट चेतावनी नजरअंदाज करना, पिन को कार्ड के साथ लिखकर रखना या मैलिशियस एप डाउनलोड करना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान में फिर शुरू हुआ हिंसक प्रदर्शन, पुलिस चीफ की वॉर्निंग- बंदूक के ट्रिगर पर ऊंगली
    Next Article
    MP में 2 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप:पारंपरिक ईंधन के उपयोग पर जुर्माना, लेकिन इंदौर में खाद्य अधिकारी बोले- लकड़ी, कंडा, भट्‌ठी जलाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment