Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैंगस्टर सागर मलिक के पिता की गोली मारकर हत्या:बागपत में बदमाशों ने किया था फायरिंग, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत के दोघट गांव में मंगलवार देर रात गैंगस्टर सागर मलिक के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन हमलावरों ने बारात में पहुंचे यशपाल मलिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के बाद दो आरोपी फरार हो गए, जबकि एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यशपाल मलिक विक्की मैरिज होम के बाहर कार के पीछे पेशाब करने गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावर वहां पहुंचे और पहले हवा में फायरिंग की। इसके बाद उन्होंने यशपाल मलिक पर गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भागने लगे। इसी दौरान एक हमलावर का पैर फिसल गया और वह गिर पड़ा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक यशपाल मलिक मूल रूप से शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के बहावड़ी गांव निवासी थे। घटना के बाद शामली पुलिस भी अलर्ट हो गई है। बहावड़ी गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जाता है कि यशपाल मलिक और गांव के पूर्व प्रधान देवेंद्र के बीच ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश में यशपाल मलिक की कई वर्ष पहले हत्या कर दी गई थी। उस समय उनका बेटा सागर मलिक महज डेढ़ साल का था। बाद में सागर की मां की शादी उसके चाचा विक्की उर्फ विवेक से कर दी गई थी। जैसे-जैसे सागर बड़ा हुआ। उसने अपने पिता की हत्या का बदला लेने की ठान ली। 11 जुलाई 2013 को मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेशी के दौरान सागर मलिक ने पूर्व प्रधान देवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय सागर 10वीं का छात्र था। उसकी उम्र करीब 16 वर्ष थी। इसके बाद सागर मलिक उस समय चर्चा में आया जब उसने 16 फरवरी 2015 को पश्चिमी यूपी के कुख्यात डॉन विक्की त्यागी की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि सागर वकील के भेष में कोर्ट के अंदर दाखिल हुआ था। उसने विक्की त्यागी पर कई गोलियां बरसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मृतक की पत्नी ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में फर्जी प्लॉटिंग गिरोह का पर्दाफाश:फर्जी दस्तावेज से प्लॉट बेचकर पैसे हड़पने वाला जालसाज गिरफ्तार
    Next Article
    काशी में गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़:बुकिंग करने में आ रही समस्या, रेस्टोरेंट संचालक परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment