Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:भुवनेश्वर के सुपरमार्केट में 12 घंटे से आग लगी, दमकलकर्मियों के लिए लपटों पर काबू पाना मुश्किल

    17 hours ago

    1

    0

    ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित लिंगिपुर इलाके के एक सुपरमार्केट में पिछले 12 घंटे से भयानक आग लगी है। सुपरमार्केट में सोमवार रात को आग लगी थी। मंगलवार दोपहर को सुपरमार्केट की बिल्डिंग के ऊपर के वीडियो सामने आए, जिसमें आग की लपटें धधकती हुई दिखीं। दमकल के अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली में स्कूल कैंपस के गार्ड रूम में आग लगी, वॉचमैन की मौत दिल्ली के रणहोला इलाके में मंगलवार सुबह MCD प्राइमरी स्कूल के गार्ड रूम में आग लगने से वॉचमैन नरेश कुमार (58) की मौत हुई। वह दिल्ली नगर निगम में काम करता थे। 2027 में रिटायर होने वाले थे। पुलिस ने बताया कि नरेश का शव पूरी तरह से जल चुका था। आग केवल गार्ड रूम तक सीमित रही थी। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला गिरफ्तार, ₹5.42 करोड़ की लग्जरी घड़ियां, विदेशी करेंसी जब्त दिल्ली में मंगलवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से ₹5.42 करोड़ कीमत की विदेशी करेंसी, कई लग्जरी घड़ियां और दूसरा सामान मिला। कस्टम विभाग ने बताया कि महिला हांगकांग से आई थी। उसके पास से अमेरिकी पासपोर्ट मिला है। बरामद सामान में 1.2 किलो गोल्ड, डायमंड, 10 किलो वजनी चांदी के बर्तन, रोलेक्स, बुल्गारी, चोपार्ड, कार्टियर जैसे ब्रांड की लग्जरी घड़ियां, 9084 डॉलर, 605 यूरो और 2540 हांगकांग डॉलर शामिल हैं। दिल्ली में मेट्रो के सामने 45 साल के व्यक्ति ने सुसाइड किया, डिप्रेशन से जूझ रहा था दिल्ली में मंगलवार सुबह करीब 9.50 बजे महाराज सिंह (45) के व्यक्ति ने मेट्रो के नीचे आकर सुसाइड कर लिया। घटना उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन पर हुई। डीसीपी कुशल पाल सिंह ने कहा कि महाराज राजस्थान का रहने वाला था। घरों में पेंट का काम करता था। दिल्ली में भतीजी की शादी में शामिल होने आया था। पुलिस के मुताबिक महाराज लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था। कश्मीर में तैनात CRPF जवान आत्महत्या की, 96 बटालियन में तैनात था जम्मू-कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ के जवान ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया। अनंतनाग के बिजबेहरा में 96 बटालियन की D कंपनी में तैनात जवान अजीत सिंह ने आत्महत्या की है। अधिकारियों ने पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्रालय की तैयारी, राज्य में 10 मार्च से तैनात होंगी CAPF की 50 कंपनियां गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सुरक्षा के लिए एक प्रोएक्टिव कदम उठाया है। इसके लिए मंत्रालय ने राज्य को CAPF की शुरुआती 50 कंपनियां दी हैं। चीफ इलेक्शन ऑफिसर अर्चना पटनायक की तरफ से मंगलवार को जारी ऑफिशियल रिलीज में कहा गया है कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) का पहला बैच 10 मार्च को शामिल किया जाएगा। तमिलनाडु और पड़ोसी पुडुचेरी में विधानसभा के सभी 234 सदस्यों को चुनने के लिए अप्रैल 2026 में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। लेह जा रहे प्लेन के इंजन में खराबी, दिल्ली लौटा लेह जाने वाला स्पाइसजेट का एक एयरक्राफ्ट मंगलवार सुबह इंजन में दिक्कत की वजह से दिल्ली लौट आया। एजेंसी PTI के मुताबिक बोइंग 737 एयरक्राफ्ट में करीब 150 लोग सवार थे, जो फ्लाइट SG121 को ऑपरेट कर रहा था। स्पाइसजेट के एक स्पोक्सपर्सन ने बताया कि फ्लाइट टेक्निकल दिक्कत की वजह से दिल्ली लौट आई। दिल्ली में सेफ लैंडिंग हुई। सभी पैसेंजर नॉर्मल तरीके से उतर गए। सूत्रों के मुताबिक एयरक्राफ्ट के इंजन में दिक्कत थी। ओडिशा में चार मंजिला बिल्डिंग से गिरकर महिला की मौत, शरीर पर कपड़े नहीं थे ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पोर्ट टाउन पारादीप में चार मंजिला बिल्डिंग के नीचे एक महिला की लाश मिली। आशंका है कि महिला की छत से गिरकर मौत हुई है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। अंडरगार्मेंट बिल्डिंग की बाहरी दीवार से सटे पाइपलाइन पर लटके थे। पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक सहित 8 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu Election से पहले AIADMK का 'मास्टरस्ट्रोक', हर परिवार को मिलेंगे 10,000 रुपये!
    Next Article
    भारत-यूएस डील के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल:सभा स्थल में घुस रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की; राहुल-खड़गे थोड़ी देर में पहुंचेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment