Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-यूएस डील के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल:सभा स्थल में घुस रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की; राहुल-खड़गे थोड़ी देर में पहुंचेंगे

    15 hours ago

    1

    0

    भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस ने 'किसान महाचौपाल' बुलाई है। इस कार्यक्रम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियों के लिए 50 हजार लोगों की क्षमता वाला डोम तैयार किया गया है। राहुल थोड़ी देर में भोपाल पहुंचेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए प्रवेश के लिए दो अलग-अलग रास्ते तय किए हैं, लेकिन कई कार्यकर्ता तय मार्गों का पालन नहीं कर रहे हैं। एसीपी ट्रैफिक अजय वाजपेयी ने बताया कि कार्यक्रम में आने वालों को प्लेटिनम प्लाजा और वीआईपी रोड डिपो की ओर से प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं जवाहर चौक, माता मंदिर और न्यू मार्केट की तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इसके बावजूद कई मार्गों पर कांग्रेसी अब भी डटे हुए हैं। प्रवेश न मिलने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है, जबकि पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। राहुल बोले- कांग्रेस डटकर खड़ी रहेगी, पीछे नहीं हटेगी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील में प्रधानमंत्री ने देश को बेच दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते से देश का डेटा सौंपा गया, किसानों, टेक्सटाइल उद्योग और रोजगार को नुकसान पहुंचाया गया, जो शर्म की बात है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अमेरिका में अडानी से जुड़े मामलों को लेकर प्रधानमंत्री चिंतित हैं और 14 महीनों से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। खड़गे बोले- दबाव में शर्तें मानने से देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली से रवाना होने से पहले कहा कि देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दबाव में आकर उनकी शर्तें मान लीं, जिससे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी। ऐसे फैसले लिए गए, जो किसानों के हितों के खिलाफ हैं और देश को कमजोर करते हैं। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है। सीएम बोले- राहुल तो राज्य की जनता से माफी मांगें सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी तो आज आ रहे हैं हम तो 365 दिन किसानों के लिए काम करते हैं। राहुल तो राज्य की जनता से माफी मांगें। उनकी सरकार 1956 में बनी, तब से लेकर 2003 तक सिंचाई का रकबा केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर क्यों रहा। कांग्रेस ने किसानों के साथ अन्याय किया। भोपाल में कांग्रेस के 'किसान महाचौपाल' की पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:भुवनेश्वर के सुपरमार्केट में 12 घंटे से आग लगी, दमकलकर्मियों के लिए लपटों पर काबू पाना मुश्किल
    Next Article
    नये डैड विक्की ने बताया पैरेंटिंग का सच, कैटरीना को दिया सुपरहीरो का खिताब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment