Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:CM चंद्रबाबू नायडू का आरोप- YSRCP सरकार में तिरुपति मंदिर में 59.71 लाख किलो मिलावटी घी से बने 20 करोड़ लड्डू

    23 hours ago

    1

    0

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि पिछली YSRCP सरकार के दौरान तिरुपति मंदिर के प्रसाद लड्डू बनाने में करीब 59.71 लाख किलो मिलावटी घी का इस्तेमाल किया गया। इस घी से 2019 से 2024 के बीच 20 करोड़ से ज्यादा लड्डू बनाए गए। विधानसभा में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के लड्डू प्रसाद पर चर्चा के दौरान उन्होंने यह आरोप लगाए। नायडू ने कहा कि फॉरेंसिक सबूत से मिलावट की पुष्टि हुई है। TTD ने इस घी की खरीद पर ₹234.51 करोड़ खर्च किए थे। उन्होंने दावा किया कि यह बयान NDDB की रिपोर्ट पर आधारित है। आज की बाकी बड़ी खबरें… सर्वाइकल कैंसर रोकने सरकार HPV वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू करेगी, लड़कियों को गार्डासिल वैक्सीन लगाई जाएगी भारत सरकार जल्द ही लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर रोकने के लिए मुफ्त ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने जा रही है। सरकार ‘स्वस्थ नारी’ अभियान के तहत 'गार्डासिल' नामक एक सुरक्षित वैक्सीन का उपयोग करेगी। यह वैक्सीन कैंसर पैदा करने वाले प्रमुख वायरस टाइप 16 और 18 से 93-100% तक सुरक्षित करती है। यह कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। इससे हर साल करीब 42 हजार मौतें होती हैं। WHO की सिफारिशों के आधार पर, इसमें लड़कियों को सिंगल-डोज दी जाएगी, जो लंबे समय तक सुरक्षा देगी। 2006 से वैश्विक स्तर पर प्रमाणित इस सुरक्षित वैक्सीन के साथ भारत अब उन 160 देशों में शामिल हो जाएगा, जहां यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम का हिस्सा है। पश्चिम बंगाल- आसनसोल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल आया, बम स्क्वाड जांच में जुटी पश्चिम बंगाल के आसनसोल कोर्ट में मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे आधिकारिक ईमेल पर बम होने की धमकी मिली। जानकारी मिलते ही, पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोर्ट परिसर में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना कि मामला शरारत का लग रहा है। आगे की जांच चल रही है। कर्नाटक में स्कूल के बाहर 16 साल के छात्र की हत्या, लड़कों की लड़ाई में बीच-बचाव करने गया था; 7 नाबालिग हिरासत में कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के सुलैबैलु में एक सरकारी स्कूल के बाहर 16 साल के छात्र संकेथ की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना के सिलसिले में पुलिस ने 7 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, संकेथ क्लास में शामिल होने के बाद स्कूल के बाहर कुछ लड़कों के बीच चल रही बहस में बीच-बचाव करने गया था। बहस क्रिकेट मैच को लेकर थी। आरोप है कि इस दौरान लड़कों ने उसे छाती के पास हाथ से मारा गया, जिससे वह मौके पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसपी निखिल बी ने बताया कि हत्या के पीछे की सटीक वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। घटना के बाद मामला सांप्रदायिक तनाव में बदल गया, जिसके चलते शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भुवनेश्वर के सुपरमार्केट में 12 घंटे से आग लगी, दमकलकर्मियों के लिए लपटों पर काबू पाना मुश्किल ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित लिंगिपुर इलाके के एक सुपरमार्केट में पिछले 12 घंटे से भयानक आग लगी है। सुपरमार्केट में सोमवार रात को आग लगी थी। मंगलवार दोपहर को सुपरमार्केट की बिल्डिंग के ऊपर के वीडियो सामने आए, जिसमें आग की लपटें धधकती हुई दिखीं। दमकल के अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। दिल्ली में स्कूल कैंपस के गार्ड रूम में आग लगी, वॉचमैन की मौत दिल्ली के रणहोला इलाके में मंगलवार सुबह MCD प्राइमरी स्कूल के गार्ड रूम में आग लगने से वॉचमैन नरेश कुमार (58) की मौत हुई। वह दिल्ली नगर निगम में काम करता थे। 2027 में रिटायर होने वाले थे। पुलिस ने बताया कि नरेश का शव पूरी तरह से जल चुका था। आग केवल गार्ड रूम तक सीमित रही थी। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला गिरफ्तार, ₹5.42 करोड़ की लग्जरी घड़ियां, विदेशी करेंसी जब्त दिल्ली में मंगलवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से ₹5.42 करोड़ कीमत की विदेशी करेंसी, कई लग्जरी घड़ियां और दूसरा सामान मिला। कस्टम विभाग ने बताया कि महिला हांगकांग से आई थी। उसके पास से अमेरिकी पासपोर्ट मिला है। बरामद सामान में 1.2 किलो गोल्ड, डायमंड, 10 किलो वजनी चांदी के बर्तन, रोलेक्स, बुल्गारी, चोपार्ड, कार्टियर जैसे ब्रांड की लग्जरी घड़ियां, 9084 डॉलर, 605 यूरो और 2540 हांगकांग डॉलर शामिल हैं। दिल्ली में मेट्रो के सामने 45 साल के व्यक्ति ने सुसाइड किया, डिप्रेशन से जूझ रहा था दिल्ली में मंगलवार सुबह करीब 9.50 बजे महाराज सिंह (45) के व्यक्ति ने मेट्रो के नीचे आकर सुसाइड कर लिया। घटना उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन पर हुई। डीसीपी कुशल पाल सिंह ने कहा कि महाराज राजस्थान का रहने वाला था। घरों में पेंट का काम करता था। दिल्ली में भतीजी की शादी में शामिल होने आया था। पुलिस के मुताबिक महाराज लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था। कश्मीर में तैनात CRPF जवान आत्महत्या की, 96 बटालियन में तैनात था जम्मू-कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ के जवान ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया। अनंतनाग के बिजबेहरा में 96 बटालियन की D कंपनी में तैनात जवान अजीत सिंह ने आत्महत्या की है। अधिकारियों ने पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्रालय की तैयारी, राज्य में 10 मार्च से तैनात होंगी CAPF की 50 कंपनियां गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सुरक्षा के लिए एक प्रोएक्टिव कदम उठाया है। इसके लिए मंत्रालय ने राज्य को CAPF की शुरुआती 50 कंपनियां दी हैं। चीफ इलेक्शन ऑफिसर अर्चना पटनायक की तरफ से मंगलवार को जारी ऑफिशियल रिलीज में कहा गया है कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) का पहला बैच 10 मार्च को शामिल किया जाएगा। तमिलनाडु और पड़ोसी पुडुचेरी में विधानसभा के सभी 234 सदस्यों को चुनने के लिए अप्रैल 2026 में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। लेह जा रहे प्लेन के इंजन में खराबी, दिल्ली लौटा लेह जाने वाला स्पाइसजेट का एक एयरक्राफ्ट मंगलवार सुबह इंजन में दिक्कत की वजह से दिल्ली लौट आया। एजेंसी PTI के मुताबिक बोइंग 737 एयरक्राफ्ट में करीब 150 लोग सवार थे, जो फ्लाइट SG121 को ऑपरेट कर रहा था। स्पाइसजेट के एक स्पोक्सपर्सन ने बताया कि फ्लाइट टेक्निकल दिक्कत की वजह से दिल्ली लौट आई। दिल्ली में सेफ लैंडिंग हुई। सभी पैसेंजर नॉर्मल तरीके से उतर गए। सूत्रों के मुताबिक एयरक्राफ्ट के इंजन में दिक्कत थी। ओडिशा में चार मंजिला बिल्डिंग से गिरकर महिला की मौत, शरीर पर कपड़े नहीं थे ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पोर्ट टाउन पारादीप में चार मंजिला बिल्डिंग के नीचे एक महिला की लाश मिली। आशंका है कि महिला की छत से गिरकर मौत हुई है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। अंडरगार्मेंट बिल्डिंग की बाहरी दीवार से सटे पाइपलाइन पर लटके थे। पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक सहित 8 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    277 हस्तियों ने कहा- शर्टलेस प्रदर्शन राष्ट्रीय गरिमा के खिलाफ:इनमें पूर्व हाईकोर्ट जज, पूर्व राजदूत, सेना-पुलिस के रिटायर्ड अफसर शामिल, बोले-ये सोची-समझी हरकत
    Next Article
    The 50 के विनर बने शिव ठाकरे? रीयूनियन में ‘विनर वाली खुशी’ पर दिया दिलचस्प जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment