Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने नए चीफ ऑफ एयर स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला

    13 hours ago

    1

    0

    एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने नए चीफ ऑफ एयर स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला। एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित, एक बेहतरीन फाइटर पायलट हैं और उनके पास 20 से अधिक प्रकार के विमानों पर 3,500 घंटे से ज़्यादा उड़ान भरने का अनुभव है, उन्होंने शनिवार को नए 'चीफ ऑफ एयर स्टाफ' के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की जगह ली है, जो 43 साल के शानदार करियर के बाद वायु सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। आज की अन्य खबरें… यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ फिर जारी हुआ वारंट, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ फिर से वारंट जारी किया। यह मामला साल 2018 में दर्ज मानहानि की शिकायत से जुड़ा है। राठी पर अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड कर विकास पांडे नाम के व्यक्ति की छवि खराब करने का आरोप है। न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन ने यह वारंट जारी किया है। इससे पहले 17 अक्टूबर को भी अदालत ने राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। उस समय नोटिस देने पहुंचे प्रोसेस सर्वर ने बताया था कि राठी का घर बंद मिला। अदालत ने इसके साथ ही हरियाणा के गुरुग्राम स्थित उनके पते पर नया समन भेजने का आदेश भी दिया था। तमिलनाडु में सरकारी नौकरी की उम्र सीमा 5 साल बढ़ी, उम्मीदवारों की मांग पर फैसला तमिलनाडु के CM विजय ने शुक्रवार को सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती की अधिकतम उम्र 5 साल बढ़ा दी। नई उम्र सीमा 30 अक्टूबर 2026 से लागू होगी और 5 साल तक प्रभावी रहेगी। यह फैसला सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों की मांग पर लिया। सरकार के मुताबिक, इससे उन अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, जो उम्र सीमा के कारण आवेदन से वंचित होने वाले थे। आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, नई उम्र सीमा नियमों में तय मौजूदा सीमा के अलावा लागू होगी। यह आरक्षित वर्गों को पहले से मिल रही उम्र में छूट के अतिरिक्त होगी। बेंगलुरु के 5-स्टार होटल के पूल में करंट; जर्मनी और स्लोवाकिया के दो नागरिकों की मौत, बचाने पहुंचे दो लोग घायल बेंगलुरु के हलासुरु स्थित कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में शुक्रवार को करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। दोनों की पहचान जर्मनी और स्लोवाकिया के नागरिकों के रूप में हुई है। पुलिस को स्विमिंग पूल में करंट फैलने का शक है। हादसा होटल की तीसरी मंजिल पर हुआ। पीड़ितों को बचाने की कोशिश में दो अन्य लोग भी घायल हुए। घायलों में होटल में ठहरे अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस (41) और होटल के पूल अटेंडेंट व लाइफगार्ड राहुल तिवारी (28) शामिल हैं। दोनों का इलाज मणिपाल हॉस्पिटल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। महाराष्ट्र और अरुणाचल में भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार देर रात 12:54 बजे भूकंप आया। इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, दोनों ही घटनाओं में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। भारत में ब्राजील की राजदूत बोले- दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार जल्द ₹1.9 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार जल्द ₹1.9 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। ब्राजील के भारत में राजदूत केनेथ फेलिक्स हाजिंस्की दा नोब्रेगा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में ब्राजील के राष्ट्रीय दिवस के कार्यक्रम में उन्होंने दोनों देशों के बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों पर बात की। उन्होंने कहा कि सहयोग महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा, ऊर्जा, फार्मा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक बढ़ रहा है। राजदूत ने कहा कि दोनों देश राजनयिक संबंधों की 80वीं वर्षगांठ से पहले रिश्तों के नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं। राजनीतिक प्रतिबद्धता और बढ़ते कारोबारी रिश्ते इस साझेदारी को नई गति दे रहे हैं। नेहा बोरा ने भी INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन किया, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन दिया है। यह प्रदर्शन CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगा। बोरा ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर लोगों से रामलीला मैदान पहुंचने की अपील की। उन्होंने SIR में गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR पर पूरी तरह रोक और 2023 का कानून वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन होगा। बोरा ने कहा, “ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR पर पूरी तरह रोक और 2023 का कानून वापस लेने की हमारी मांग 1 नवंबर को रामलीला मैदान में आंदोलन का रूप लेगी।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    अर्नब तूफान के चलते राजस्थान में ओले गिरे:उत्तराखंड में बर्फबारी, ओडिशा में लैंडस्लाइड, 3 मौतें; 2 दिन बाद आंध्र पहुंचेगा नया चक्रवात
    Next Article
    जयपुर-पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट, मौत:छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की, कुछ दिन पहले ही लगी थी जॉब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment