Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:एयर इंडिया के पायलट की दिल्ली के होटल में संदिग्ध मौत, लेओवर के दौरान रुके थे

    3 hours ago

    1

    0

    राजधानी दिल्ली में लेओवर पर रुके एयर इंडिया के एक पायलट की शुक्रवार शाम वसंत कुंज स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक पायलट की उम्र 40 वर्ष के आसपास थी और वे मूल रूप से मुंबई के रहने वाले थे। उन्होंने हाल ही में एयर इंडिया एक्सप्रेस से ट्रांसफर लेकर एयर इंडिया जॉइन किया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… गुजरात में बीमारी से 62 शेरों की मौत, शावक सबसे ज्यादा प्रभावित गुजरात में 31 जुलाई 2026 तक एक साल में बीमारी से 62 शेर, शेरनियों और शावकों की मौत हुई। विधानसभा में सरकार ने यह जानकारी दी। इनमें 28 शावक थे, जो कुल मौतों का 45.2% हैं। वहीं 17 शेर और 17 शेरनियां मरीं। मौतों में निमोनिया, खून की कमी, किडनी-लिवर की खराबी और दूसरी बीमारियां शामिल थीं। सरकार ने किसी एक बीमारी को सबसे बड़ी वजह नहीं बताया है। साहित्यकार केतकी कुशारी डायसन का इंग्लैंड में निधन, 86 वर्ष की थीं भारतीय मूल की लेखिका और रवींद्रनाथ टैगोर की रचनाओं की प्रख्यात विद्वान केतकी कुशारी डायसन का इंग्लैंड में निधन हो गया। वे 86 वर्ष की थीं. उनके परिवार के एक करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने इंग्लैंड में अपने आवास पर अंतिम सांस ली. केतकी कुशारी डायसन ने अंग्रेजी अनुवाद और शोध के माध्यम से नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के साहित्य और कलात्मक योगदान को वैश्विक पाठकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- घोड़े का इंजेक्शन लगाकर दौड़े 2 युवक:प्रेग्नेंसी की लत, 18 बार मां बनी महिला; चीन में बदसूरत प्रोडक्ट्स खरीद रहे लोग
    Next Article
    BRICS डिनर- मलेशियाई पीएम ने किशोर कुमार का गाना गया:'ख्वाब हो तुम या...' का VIDEO शेयर किया, गाने के पहले पूछा- गुरु, इजाजत है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment