Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:फ्लाइट में इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश, कोच्चि जा रहे यात्री को गिरफ्तार किया गया

    11 hours ago

    1

    0

    कुआलालंपुर से कोच्चि जा रही एक विमान सेवा में इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश करने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर पैसेंजर्स और केबिन क्रू को धमकाने का भी आरोप है। इमरजेंसी एग्जिट की खिड़की के पैनल को नुकसान पहुंचा है। घटना बुधवार को रात करीब 9:30 बजे बाटिक एयर की फ्लाइट OD231 में हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान जमशीर अथानिक्कल के रूप में की है। वह कुआलालंपुर से कोच्चि आ रही बाटिक एयर की फ्लाइट OD231 में यात्रा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आज की बाकी बड़ी खबरें… बॉम्बे हाईकोर्ट की हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को फटकार, कहा- काम करने से इनकार किया तो सैलरी रोकी जाएगी बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी है कि अगर वे काम करने से इनकार करते हैं, तो उनकी सैलरी रोक दी जाएगी। कोर्ट ने हड़ताल का खुद संज्ञान लिया है और विरोध कर रहे डॉक्टरों से पूछा, अगर हड़ताल के दौरान म्युनिसिपल अस्पतालों में एक भी मरीज की मौत होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? डॉक्टर राज्य सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे हैं जिसके तहत होम्योपैथी डॉक्टरों को ब्रिज कोर्स के जरिए एलोपैथी प्रैक्टिस करने की इजाजत दी गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वकीलों ने तर्क दिया कि होम्योपैथी डॉक्टरों को एलोपैथिक अधिकार नहीं दिए जा सकते। कोर्ट ने डॉक्टरों को तुरंत हड़ताल वापस लेने का निर्देश दिया। ओडिशा में निजी न्यूक्लियर प्लांट का BJD ने किया विरोध, बोली- लोगों की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा बीजू जनता दल (BJD) ने ओडिशा में निजी कंपनी के जरिए न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने के कथित प्रस्ताव का विरोध किया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कॉर्पोरेट हितों के लिए लोगों की सुरक्षा से समझौता कर रही है। BJD नेता लेखाश्री सामंतसिंघार ने दावा किया कि एक निजी कंपनी ने 3000 मेगावाट का न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा से जुड़े बड़े हादसे इसके खतरे को दिखाते हैं और ऐसे रणनीतिक क्षेत्र को निजी कंपनियों के हवाले नहीं किया जाना चाहिए। BJD ने सरकार से यह प्रस्ताव वापस लेने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह राज्यभर में आंदोलन करेगी। वहीं, इस मामले पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। PM मोदी से मिले नेटफ्लिक्स के को-CEO टेड सारंडोस, भारत में नेक्स्ट जेन स्टोरीटेलर्स के लिए इनीशिएटिव का ऐलान किया नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय कहानियों की वैश्विक पहचान और भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान नेटफ्लिक्स ने ‘नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव’ की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि भारत में अपने अगले दशक की शुरुआत के साथ वह देश की नई पीढ़ी के स्टोरीटेलर्स और क्रिएटिव टैलेंट को तैयार करने के लिए मल्टीफेज इन्वेस्टमेंट करेगी। एअर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस- फुकेट से आ रहे प्लेन में 5 मिनट तक झटके लगे, 4 क्रू मेंबर्स को रीढ़ और गर्दन में चोट एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट मंगलवार को टर्बुलेंस का शिकार हो गई। करीब पांच मिनट तक झटके लगे। इस दौरान विमान अचानक 300 फीट नीचे गिर गया था। घटना में कुल 17 लोग घायल हुए, जिनमें 4 क्रू मेंबर्स और 13 यात्री शामिल थे। नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि कुछ क्रू मेंबर्स को रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से और गर्दन में चोट आई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। एअर इंडिया के अनुसार, 5 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे तक सभी 13 यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 4 क्रू मेंबर्स का इलाज अभी भी जारी है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के पास लैंडमाइन धमाके में दो सैनिक घायल जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास लैंडमाइन धमाके में सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम सैनिक मेंढर सेक्टर के कांगा गली में लैंडमाइन को डिफ्यूज करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसमें धमाका हो गया। उन्होंने बताया कि घायल सैनिकों को तुरंत इलाज के लिए सेना के अस्पताल ले जाया गया।अधिकारियों ने बताया कि सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को लैंडमाइन दिखी थी, जिसके बाद विस्फोटक डिवाइस को डिफ्यूज करने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया। 15 अगस्त से विदेशी संपत्ति घोषित करने की नई योजना सरकार 15 अगस्त से छोटे करदाताओं के लिए ‘विदेशी संपत्ति घोषणा योजना’ (फास्ट-डीएस) शुरू करेगी। ऐसे करदाता, जिन्होंने विदेश में बैंक अकाउंट, संपत्ति की जानकारी आयकर रिटर्न में नहीं दी वे इसका खुलासा कर सकेंगे। इसकीआखिरी तारीख 31 दिसंबर 2026 रहेगी। योजना 1 करोड़ रुपए तक की अघोषित विदेशी आय या 5 करोड़ रु. तक की विदेशी संपत्ति वाले करदाताओं पर लागू होगी। इसका नोटिफिकेशन इसी हफ्ते जारी हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केजरीवाल का दावा- मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट बैन किया:मेटा से जवाब मांगा; कहा- कंपनी सरकार के सामने घुटने न टेके
    Next Article
    खबर हटके- गर्मी से बचने के लिए कुत्ते का सूप:₹4 करोड़ के घर पर आया ₹22 करोड़ का टैक्स; उत्तराखंड में बकरा दे रहा दूध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment