Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मदरसा अहयाउल उलूम में अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग:भदोही के मोहम्मद कासिम ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही के घोसिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 (इमलाहा) निवासी मोहम्मद कासिम ने गुरुवार को जिलाधिकारी भदोही को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मदरसा अहयाउल उलूम, घोसिया में वर्ष 2022 से सामने आई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2022 में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं। हालांकि, चार वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो मामले का अंतिम निस्तारण हुआ और न ही दोषियों के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई की गई। ज्ञापन में मदरसे में छात्र संख्या को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मोहम्मद कासिम का दावा है कि मदरसे के आलिया स्तर पर चार शिक्षकों की नियुक्ति और वेतन भुगतान हो रहा है, जबकि वहां अध्ययनरत छात्रों की संख्या नगण्य है। उन्होंने पर्याप्त छात्र संख्या के बिना शिक्षकों के वेतन भुगतान और सरकारी अनुदान के उपयोग की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया है। कासिम ने यह भी आरोप लगाया कि मदरसे को मिलने वाले सरकारी अनुदान, वित्तीय अभिलेख, शिक्षकों की वास्तविक उपस्थिति, शिक्षण कार्य, भवन, खेल मैदान, वेतन भुगतान और प्रबंध समिति के कार्यों की गहन जांच अब तक नहीं कराई गई है। उन्होंने मदरसे के प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय मामलों में बाहरी व्यक्तियों के कथित हस्तक्षेप से संस्थान की कार्यप्रणाली प्रभावित होने की बात भी कही। ज्ञापन के अनुसार, शिकायतकर्ता ने वर्ष 2022 से अब तक कई बार आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायतें दर्ज कराई हैं। कुछ शिकायतों का निस्तारण उच्च अधिकारियों के स्तर पर भेजे जाने की बात कही गई, लेकिन आज तक किसी भी शिकायत पर अंतिम एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे शिकायतकर्ता ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीगती हुईं महिला कांवड़ियों की मस्ती:डीजे पर डांस किया; भोलेनाथ के जयकारे लगाए
    Next Article
    अयोध्या साइबर पुलिस ने 1.77 लाख रुपये वापस कराए:22 पीड़ितों को मिली राहत, फर्जी आर्मी अधिकारी बनकर की ठगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment