Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब से अब तक 9 मौतें, 3 गंभीर; 13 आरोपी गिरफ्तार

    17 hours ago

    1

    0

    गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 9 हो गई। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। यह मामला 16 अगस्त की रात सामने आया था, जब वरतेज में तीन दोस्तों की शराब पीने के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई और उनमें से एक की मौत हो गई। वरतेज पुलिस ने 21 आरोपियों में से 13 को गिरफ्तार किया है। गुजरात ड्राई स्टेट है, जहां शराब बनाना, बेचना और पीना बैन है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में NIA की छापेमारी, आतंकी मामले में बिजबेहरा और दूरू में तलाशी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को दो जगह छापेमारी की। यह कार्रवाई एक आतंकी मामले की जांच के तहत की गई। अधिकारियों के मुताबिक, NIA की टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर बिजबेहरा और दूरू में दो आवासीय घरों की तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया है। छापेमारी के दौरान क्या मिला, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसी की कार्रवाई और बरामदगी से जुड़ी डिटेल का इंतजार है। पुलवामा आतंकी हमले की आरोपी इंशा जान की जमानत खारिज, पिता के साथ जैश आतंकियों को घर में पनाह देने का आरोप जम्मू की स्पेशल NIA कोर्ट ने 2019 पुलवामा आतंकी हमले की आरोपी इंशा जान की जमानत याचिका खारिज कर दी। NIA ने आरोप लगाया कि इंशा ने अपने पिता के साथ जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को घर में पनाह, खाना और लॉजिस्टिक मदद दी थी। NIA के मुताबिक, उमर फारूक, आदिल अहमद डार और समीर अहमद डार जनवरी 2019 में उसके घर पर हथियारों के साथ रुके थे। एजेंसी ने इंशा और उमर फारूक के बीच वॉट्सएप कॉल, वॉइस नोट्स और तस्वीरों को भी सबूत बताया। बचाव पक्ष ने खराब स्वास्थ्य और 6 साल से ज्यादा जेल में रहने का हवाला दिया, लेकिन कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने जेल प्रशासन को इंशा को जरूरी इलाज देने का निर्देश दिया। तेलंगाना की फार्मा यूनिट में रिएक्टर ब्लास्ट, 2 कर्मचारियों की मौत; 9 घायल तेलंगाना के यादाद्रि भुवनगिरी जिले की एक फार्मा कंपनी में शुक्रवार देर रात रिएक्टर ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद यूनिट में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा कर्मचारियों की शिफ्ट बदलने के दौरान हुआ। इसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है और वे 50% से ज्यादा झुलसे हैं, जबकि 7 को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन के लिए जुटे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के लिए लोग जुटे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी जाति को आरक्षण और सरकारी मदद का आधार बनाने के बजाय आर्थिक स्थिति को प्राथमिकता देने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गरीब व्यक्ति किसी भी जाति का हो, उसे शिक्षा, कोचिंग, फीस और दूसरी सरकारी सहायता मिलनी चाहिए। कुछ ने क्रीमी लेयर का दायरा बढ़ाने की भी मांग की। प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जुटाया गया था। 'रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन' के इंस्टाग्राम पेज के 56 लाख फॉलोअर हैं। दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल के हॉस्टल में नर्सिंग छात्रा का शव मिला, सुसाइड की आशंका दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल के हॉस्टल के कमरे में 19 साल की नर्सिंग छात्रा का शव मिला। छात्रा Bsc थर्ड ईयर में पढ़ रही थी। पुलिस के मुताबिक, छात्रा नजफगढ़ की रहने वाली थी और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार, 21 अगस्त को छात्रा की मौत की सूचना राजेंद्र नगर थाने को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में छात्रा की मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले पुणे कॉलेज कैंपस में NSUI और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शनिवार को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले पुणे के COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल कैंपस में ABVP और NSUI के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद कैंपस में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। ABVP का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता COEP की छात्राओं पर शनिवार के कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का दबाव डाल रहे थे। वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि कार्यक्रम के समर्थन में बोलने वाली दो छात्राओं को ABVP कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल में रोककर धमकाया। महाराष्ट्र- मुंबई में 7 जगहों के फूड लाइसेंस सस्पेंड, कोलाबा का मैक्डोनल्ड भी महाराष्ट्र में 19 और 20 अगस्त को खाद्य सुरक्षा को लेकर FDA ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान दूध-डेयरी उत्पादों, गुटखा-पान मसाला और दूसरे खाद्य पदार्थों की जांच की गई। छत्रपति संभाजीनगर के क्रांति चौक इलाके में गायत्री मेवाड प्राइवेट लिमिटेड होटल की जांच में रसोई में खराब पनीर, काला पड़ा तेल और खुले में रखा खाना मिला। मुंबई में 7 जगहों के फूड लाइसेंस सस्पेंड किए गए। इनमें कोलाबा का McDonald's, बॉम्बे प्रेसीडेंसी रेडियो क्लब, मलाड का नोवारा, नरीमन पॉइंट का स्टेटस रेस्टोरेंट और खार जिमखाना शामिल हैं। गुटखा और पान मसाला के खिलाफ कार्रवाई में मुंबई की 3 दुकानें सील की गईं और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खड़गे बोले- चीनी आयात हो रही, ये कैसा आत्मनिर्भर भारत:बढ़ती कीमतों पर सरकार से 3 सवाल; 3 महीने में ₹19 महंगी, दाम 40% बढ़े
    Next Article
    आईफोन के लिए 300 फीट ऊंची पहाड़ी से कूदा बेटा:बचाने में पिता भी गिरे, सदमे में मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगाई, छत्रपति संभाजीनगर का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment