Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:ईरान-इजराइल जंग का असर, पुणे के गैस श्मशान घाट बंद, इलेक्ट्रिक क्रीमेटोरियम में जारी रहेगा शवों का अंतिम संस्कार

    18 hours ago

    1

    0

    पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच प्रोपेन और ब्यूटेन जैसे लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) के हिस्सों के इस्तेमाल पर रोक के बाद शहर के गैस श्मशान घाटों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। पुणे सिविक बॉडी के मुताबिक, पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मंत्रालय ने 5 मार्च को एक ऑर्डर जारी किया था जिसमें कहा गया था कि देश भर में घरेलू LPG सप्लाई के लिए प्रोपेन और ब्यूटेन को प्राथमिकता दी जाए। हालांकि लोगों को परेशानी से बचाने के लिए, एयर पॉल्यूशन कंट्रोल सिस्टम वाले इलेक्ट्रिक श्मशान घाट और लकड़ी से चलने वाले श्मशान घाट चलते रहेंगे। आज की बाकी बड़ी खबरें… उमरा करने गए नागपुर के एक डॉक्टर और कारोबारी को सऊदी अरब के मक्का में हिरासत में लिया गया उमरा करने गए नागपुर के एक डॉक्टर और कारोबारी को सऊदी अरब के मक्का में हिरासत में लिया गया है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने सऊदी स्थित भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर सहायता देने की मांग की है। नागपुर के अब्दुल आसिम खान और डॉ. याह्या हुनानी को मस्जिद अल हरम में नमाज के दौरान हिरासत में लिया गया। परिवार के अनुसार अरबी भाषा न समझ पाने से गलतफहमी हुई। दोनों पर बिना कंपनी लाइसेंस के ब्रोकरेज गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है और उन्हें अल शुमैसी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। नचम्मई न्यूक्लियर पावर प्लांट संभालने वाली पहली महिला आरएम नचम्मई देश के एक फंक्शनल न्यूक्लियर पावर प्लांट की कमान संभालने पहली महिला बन गई हैं। नचम्मई 15 मार्च से कर्नाटक के कैगा जनरेटिंग स्टेशन की यूनिट 3 और 4 को बतौर चीफ सुपरिंटेंडेंट संभालेंगी। परमाणु ऊर्जा प्रणाली में यह पद तकनीकी रूप से सबसे गहन और जिम्मेदारी वाला माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान, गुजरात और हिमाचल में हीटवेव की चेतावनी:बाड़मेर-पिलानी में पारा 40°C के पार पहुंचा; आज 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट
    Next Article
    अस्सी: तापसी की फिल्म 'अस्सी' का नहीं चला सिक्का, डे 17 पर धीमी कमाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment