Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:इसरो के बेंगलुरु हेड क्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, सेंटर खाली कराया गया

    18 hours ago

    2

    0

    इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) को गुरुवार को एक ईमेल मिला, जिसमें इसरो के बेंगलुरु मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने बताया कि धमकी मिलने के बाद सेंटर को खाली करा लिया गया। पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है। परिसर में बम निरोधक दस्ते (बॉम्ब स्क्वाड) भी तैनात किए गए हैं। अभी तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि तलाशी अभियान जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… एमपी, बिहार और गुजरात की 3 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव, 30 जुलाई को वोटिंग; 3 अगस्त को रिजल्ट चुनाव आयोग ने गुरुवार को बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया। वोटिंग 30 जुलाई को होगी। रिजल्ट 3 अगस्त को आएगा। बिहार की बांकीपुर सीट भाजपा अध्यक्ष नितीन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वहीं मध्यप्रदेश की दतिया सीट पर राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। वहीं गुजरात के मंजलपुर से विधायक योगेशभाई नरेदास पटेल के निधन के बाद ये यह सीट खाली है। दिल्ली पुलिस ने ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के चार लोगों को गिरफ्तार किया दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के आतंकी और हथियारों के नेटवर्क से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स से निर्देश लेकर दिल्ली-NCR में आतंकी हमले की योजना बना रहे थे। डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (स्पेशल सेल) प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जांच में सीमा पार की एक बड़ी साज़िश का पता चला है, जिसमें ड्रोन के ज़रिए हथियार और नशीले पदार्थों की सप्लाई और आतंकी गतिविधियों के लिए स्थानीय युवाओं की भर्ती शामिल है। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने दो विदेशी पिस्तौल, नौ ज़िंदा कारतूस और पांच मोबाइल फ़ोन बरामद किए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक को पुलिस ठिकानों और धार्मिक जगहों की रेकी (निगरानी) करने का काम सौंपा गया था। आरोपी शुभदीप सिंह उर्फ ​​विशाल (23), गुरजंट सिंह उर्फ ​​ऋषि (22), साजन सिंह उर्फ ​​हनी (28) और गगनप्रीत (24) सभी पंजाब के रहने वाले हैं। दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में राहुल गांधी के आई एम सॉरी वाले पोस्टर लगे दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पोस्टर लगाए गए। पोस्टर के एक तरफ आई एम ओरी लिखा है, जबकि दूसरी तरफ राहुल गांधी को कान पकड़कर आई एम सॉरी कहते हुए दिखाया गया है। ये पोस्टर भाजपा नेता तजिंदर बग्गा की ओर से लगाए गए हैं। पोस्टर ऐसे समय लगाए गए हैं, जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से दायर मानहानि मामले में राहुल गांधी ने अदालत के समक्ष खेद जताया था। हैदराबाद में मटन बताकर बीफ सप्लाई करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो मांस जब्त हैदराबाद पुलिस की क्राइम टीम और हैदराबाद फूड अडल्टरेशन एंड सेफ्टी टास्क फोर्स (H-FAST) ने मंगलवार को मटन की जगह बीफ सप्लाई करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मल्लेपल्ली स्थित उस्मान मीट शॉप के मालिक मोहम्मद उस्मान और अयान बीफ शॉप में काम करने वाले मोहम्मद जहांगीर पाशा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी शहर के कई होटलों में मटन बताकर बीफ सप्लाई कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 50 किलो मांस जब्त किया, जिसमें बीफ मिला था। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है महाराष्ट्र में निर्दलीय MLC किरण सरनाइक एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए महाराष्ट्र में निर्दलीय MLC किरण सरनाइक बुधवार देर रात एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि किरण कई सालों से विभिन्न मुद्दों पर उनके साथ काम कर रहे थे। अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर शिवसेना के एसोसिएट सदस्य के रूप में जुड़ने का फैसला किया है। हिमाचल में अटल टनल के पास कार हादसे में एक पर्यटक की मौत, 3 घायल हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के उत्तरी पोर्टल के पास मंगलवार रात कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में राजस्थान के सीकर निवासी कैलाश की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर निवासी आदित्य और राजस्थान के सीकर निवासी राजेंद्र व सिद्धार्थ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सभी पर्यटक मंगलवार रात मनाली से लाहौल जा रहे थे। रात करीब 10 बजे, अटल टनल के उत्तरी पोर्टल से बाहर निकलने के कुछ देर बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चंद्रा नदी की ओर जा गिरी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार के कारण चालक मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद कार सड़क से नीचे उतरकर निर्माणाधीन पुल से टकरा गई। TMC बागी गुट आज चुनाव आयोग से मिलेगा, नई कार्यकारिणी को मान्यता देने की मांग तृणमूल कांग्रेस (TMC) का बागी गुट गुरुवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग (ECI) से मिलेगा। 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पार्टी में हुए संगठनात्मक बदलावों और नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (NWC) को मान्यता देने की मांग करेगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने बताया कि चुनाव आयोग ने गुरुवार दोपहर 12 बजे मिलने का समय दिया है। बनर्जी ने कहा कि 22 जून को कोलकाता में हुई प्रतिनिधि बैठक में नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 30 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इसकी जानकारी चुनाव आयोग को कोलकाता और नई दिल्ली, दोनों जगह भेजी गई थी। इसके बाद आयोग से मिलने का समय मांगा गया था। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद TMC के 80 में से 58 विधायक ममता बनर्जी के नेतृत्व से अलग हो गए थे। इसके बाद बागी गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना और 30 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया। पूरी खबर पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 5.3 तीव्रता के भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था, जहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 दर्ज की गई। भूकंप रात करीब 11:27 बजे आया। झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक जम्मू-कश्मीर या अफगानिस्तान में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 185 किलोमीटर की गहराई में था। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। आर्मी चीफ बने धीरज सेठ ने पिता को किया सैल्यूट, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पैर छूकर लिया आशीर्वाद; भाई ने भी सलामी दी नई दिल्ली में बुधवार को नए सेना प्रमुख जनरल धीरज कुमार सेठ ने साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले अपने पिता और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. सेठ को सैल्यूट किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनका परिवार भी मौजूद था। जनरल सेठ के छोटे भाई और भारतीय नौसेना में रियर एडमिरल रवनीश सेठ ने भी उन्हें सैल्यूट कर बधाई दी। के.एम. सेठ 1997 में एडजुटेंट जनरल के पद से रिटायर हुए थे। उस समय धीरज सेठ भारतीय सेना में कैप्टन थे। इसी दिन लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने भारतीय सेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला। वे 1988 में महार रेजिमेंट में कमीशन हुए थे। दिल्ली हाईकोर्ट बोला- पालतू जानवर सिर्फ संपत्ति नहीं, परिवार का हिस्सा भी; कस्टडी तय करते समय जानवर की भलाई सबसे अहम दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि पालतू जानवरों को सिर्फ वस्तु या संपत्ति नहीं माना जा सकता। वे परिवार का हिस्सा होते हैं, इसलिए उनकी कस्टडी तय करते समय मालिक का भावनात्मक जुड़ाव और जानवर की भलाई सबसे अहम होनी चाहिए। जस्टिस गिरीश कठपालिया ने तीन पालतू कुत्तों की कस्टडी से जुड़े मामले में यह टिप्पणी की। अदालत ने निचली अदालत का फैसला रद्द करते हुए तीनों कुत्तों को उन्हें गोद लेने वाले मालिकों को सौंपने का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में सिर्फ कानूनी मालिकाना हक नहीं, बल्कि जानवर का हित और उसके साथ बने रिश्ते को भी महत्व दिया जाना चाहिए। गुजरात में 19 विदेशी तस्करों को 20-20 साल की सजा; ₹575 की हेरोइन पाकिस्तान से तस्करी कर लाए थे गुजरात के भुज की विशेष NDPS अदालत ने ₹575 करोड़ की हेरोइन तस्करी के तीन मामलों में 18 पाकिस्तानी और एक अफगान नागरिक को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर ₹2-2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामला 2020 से 2022 के बीच कच्छ के जखाऊ तट के रास्ते पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी का है। गुजरात ATS और भारतीय तटरक्षक बल ने तीन अलग-अलग कार्रवाई में 115 किलो हेरोइन जब्त की थी। अदालत ने कहा कि आरोपी सुनियोजित साजिश के तहत भारत में नशा फैलाकर देश की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। 'एअर इंडिया ने मुंबई-लंदन रूट पर बोइंग 787-9 विमान उतारा एअर इंडिया ने मुंबई-लंदन रूट पर अपना बिल्कुल नया और आधुनिक बोइंग 787-9 विमान उतार दिया है, जिसमें पहली बार 'प्रीमियम इकोनॉमी' क्लास की सुविधा शुरू की गई है। अब यात्रियों के पास बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास चुनने का ऑप्शन होगा। 296 सीटों वाले इस नए विमान में आम आदमी की सुविधा से जुड़ी कई खास बातें हैं- हर सीट पर मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने के लिए USB और AC पावर आउटलेट दिए गए हैं और यात्री अपने खुद के ब्लूटूथ हेडफोन को फ्लाइट के एंटरटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट करके 3000 घंटे से ज्यादा की फिल्मों और गानों का मजा ले सकते हैं। साथ ही फ्लाइट में खाना, आरामदायक बिस्तर और नए डिजाइन वाली ट्रैवल किट भी मिलेगी। एयर इंडिया भारत के अलग-अलग शहरों से UK (लंदन और बर्मिंघम) के लिए हर हफ्ते ऐसी 57 नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स चलाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई में भारी बारिश, समुद्र से दूर रहने की चेतावनी:15 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं; मानसून की राजस्थान में 7 दिन की देरी से एंट्री
    Next Article
    अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना:सिर्फ रजिस्टर्ड श्रद्धालुओं को एंट्री मिली; बद्रीनाथ में 14.5 लाख, केदारनाथ में 13.75 लाख श्रद्धालु पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment