Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई में भारी बारिश, समुद्र से दूर रहने की चेतावनी:15 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं; मानसून की राजस्थान में 7 दिन की देरी से एंट्री

    14 hours ago

    2

    0

    महाराष्ट्र में मानसून आने के बाद चार जिलों में तेज बारिश हो रही है। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में रेड अलर्ट है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 172mm बारिश हुई है। बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने गुरुवार दोपहर समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी है। लोगों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। तेज बारिश के बीच गुरुवार को साकीनाका इलाके में एक शख्स की खुले मैनहोल में गिरने से मौत हो गई। मानसून ने गुरुवार को 7 दिन की देरी से राजस्थान और 5 दिन की देरी से दिल्ली में एंट्री ली। दिल्ली में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। राजस्थान के जयपुर-दौसा समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इधर, मध्य प्रदेश के इंदौर में बारिश में कार नाले में गिर गई। सीहोर में बारिश के तेज बहाव में बाइक भी बह गईं। खराब मौसम के चलते उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। बिहार, यूपी में बिजली गिरने से 3-3 और झारखंड में 2 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल और जीआरपी थाने में पानी घुस गया। मानसून 5 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर सकता है… मुंबई में बारिश के असर की 5 तस्वीरें…. देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 3 जुलाई: 4 जुलाई: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: मानसून ने 7 संभाग कवर किए, आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में मानसून आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने शहडोल, नर्मदापुरम समेत 7 संभाग कवर कर लिए हैं। आज ग्वालियर-चंबल संभाग पहुंच सकता है। आज राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट जिले शामिल हैं। अगले 24 घंटे में यहां 100mm-200mm के बीच बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: आज सभी 75 शहरों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 20 जिलों में बारिश जारी उत्तर प्रदेश सभी 75 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। गुरुवार सुबह से कानपुर-सहारनपुर समेत 20 शहरों में बारिश हो रही है। लखनऊ में भी बारिश जारी है। सरकार ने लोगों से अलर्ट रहने को कहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अगले 24 से 48 घंटे में यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर-दौसा 25 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट, मानसून अगले 24 घंटे में राज्य में एंट्री कर सकता है मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 24 घंटे में मानसून की एंट्री हो सकती है। फिलहाल प्री-मानसून बारिश जारी है। आज भी जयपुर-दौसा समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इधर राजस्थान-पाकिस्तान के बॉर्डर वाले जिलों में अब भी तेज गर्मी का असर है। बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 44°C के करीब रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली से 4 की मौत बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 26 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, इन जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में 40kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक ही दिन में 6 लोग गड्ढों में गिरे:गुजरात के जूनागढ़ की घटनाएं, सीसीटीवी में कैद हुईं तस्वीरें
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:इसरो के बेंगलुरु हेड क्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, सेंटर खाली कराया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment