Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:जम्मू में बॉर्डर के पास पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया

    7 hours ago

    1

    0

    जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 20 साल के पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। पकड़े गए युवक की पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लय्या जिले के निवासी के रूप में हुई है। उसे हिरासत में लेने के बाद पुलिस थाने ले जाया गया। पूछताछ जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें... दिल्ली के बुराड़ी में गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंचीं दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शनिवार सुबह एक गोदाम में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां पहुंची। घटना में अभी तक जनहानि की सूचना नहीं है। ब्लड रिलेशन में विवाह पर कानून बनाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट ने करीबी रक्त संबंधियों के बीच विवाह पर कानून बनाने की जरूरत को लेकर केंद्र से जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि कोर्ट सरकार को निर्देश नहीं, बल्कि इस मुद्दे पर विचार के लिए जागरूक करना चाहता है। ऐसे विवाहों को नियंत्रित करना विधायिका के अधिकार क्षेत्र में है। भारत से अमेरिका ड्रग्स भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का खुलासा, छह गिरफ्तार भारत से अमेरिका ड्रग्स भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। एनसीबी व अमेरिकी एजेंसी डीईए ने ऑपरेशन मॉनसून थंडर के तहत 4 से 13 नवंबर के बीच चार शहरों हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में छापेमारी की। इस दौरान एक महिला समेत 6 को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि गिरोह भारत से अमेरिका मानसिक दवाएं और दर्द निवारक अफीम अवैध रूप से भेज रहा था। जांच एजेंसी के मुताबिक, जून 2022 से नवंबर 2026 के बीच इस नेटवर्क ने अमेरिका में करीब 3 हजार पार्सल भेजे। इनमें लगभग 5 लाख गोलियां थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- लड़की ढोल-नगाड़े लेकर प्रेमी के घर पहुंची:दूल्हे ने 100 साइकिल सवारों के साथ बारात निकाली; प्रेग्नेंट महिला 7 मैराथन दौड़ी
    Next Article
    मुश्किल में स्पाइसजेट, कंपनी कर्जदार, सिर्फ 13 प्लेन बचे:DGCA ने फ्लाइट कैंसिल-लेट होने पर जवाब मांगा; 2019 में देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment