Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर पर घुसपैठिया ढेर, BSF ने 5 राउंड फायरिंग की

    12 hours ago

    1

    0

    जम्मू के बामियाल सेक्टर में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर BSF ने एक संदिग्ध घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, रात करीब 2:25 बजे पहाड़ीपुर बॉर्डर आउटपोस्ट पर जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह उज्ज गैप की ओर बढ़ता रहा। इसके बाद BSF ने 5 राउंड फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई। आज की अन्य बड़ी खबरें… कांग्रेस विधायक पीरजादा सैयद का निधन, 73 साल के थे; अनंतनाग से 2024 विधानसभा चुनाव जीता था जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेता और अनंतनाग विधायक पीरजादा मोहम्मद सैयद का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 73 साल के थे। परिवार के मुताबिक, वे कुछ समय से बीमार थे। उनका जनाजा आज अनंतनाग के डमहल अच्छाबल में होगा। पीरजादा ने 2024 के विधानसभा चुनाव में अनंतनाग सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने PDP उम्मीदवार महबूब बेग को 1,600 से ज्यादा वोटों से हराया था। वे 8 अक्टूबर 2024 को विधायक बने थे। इससे पहले वे 1987, 2002 और 2008 में कोकरनाग सीट से विधायक चुने गए थे। वे जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके थे। कांग्रेस का आरोप- सरकार संविधान संशोधन बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत जुटाना चाहती है कांग्रेस ने 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाने के सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि सरकार संविधान संशोधन बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाना चाहती है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और शशि थरूर ने भी सरकार पर लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि वह इस मुद्दे पर विरोध जारी रखेगी। केंद्रीय कर्मचारियों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए हर साल ₹6000 मिलेंगे, सरकार देगी फीस केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए हर साल अधिकतम 6,000 रुपए देगी। इसके तहत देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से कोर्स करने का मौका मिलेगा। कोर्स मैदानी कर्मचारियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक के लिए होंगे। कौन-से कोर्स उपलब्ध होंगे, इसका फैसला संबंधित विभाग करेगा। इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों की योग्यता और कार्यक्षमता बढ़ाना है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इसके दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। योजना मिशन कर्मयोगी के तहत आई गॉट मार्केटप्लेस के जरिए लागू होगी। कर्मचारियों को पहले अपनी जेब से कोर्स की फीस देनी होगी। कोर्स पूरा करने के बाद 30 दिनों के भीतर सर्टिफिकेट और फीस की रसीद विभाग में जमा करनी होगी। इसके बाद उनके खाते में पैसे भेजे जाएंगे। कर्मचारी एक से अधिक कोर्स कर सकते हैं, लेकिन सालाना भुगतान 6,000 रुपए से ज्यादा नहीं होगा। गडकरी ने CM शुभेंदु अधिकारी की तारीफ की, 2 साल से अटके प्रोजेक्ट 6 महीने में पूरे हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने दो साल से अटकी परियोजनाओं के लिए छह महीने में जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कराया। इससे कई प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो सका। गडकरी ने भरोसा दिया कि राज्य में नेशनल हाईवे परियोजनाओं के लिए फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। गडकरी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में 8,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की 22 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही राज्य के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर पैकेज का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि बंगाल में पहले से ही 2 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। हैदराबाद में कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, BRS कार्यकर्ता बिरयानी प्रोटेस्ट कर रहे थे तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस पर कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। BRS नेता मन्ने कृष्णांक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एक रेस्टोरेंट में राहुल गांधी का पुतला रखकर बिरयानी प्रोटेस्ट कर रहे थे। उनका आरोप था कि कांग्रेस सरकार ने दो लाख सरकारी नौकरियां देने और जॉब कैलेंडर लागू करने का वादा पूरा नहीं किया है। इसी दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (KTR) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण कार्यक्रम पर हमला किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सरकार से सवाल पूछने का लोकतांत्रिक अधिकार है। KTR ने हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलगाम में पानी जमा, श्रीनगर में सबसे ठंडी रात:राजस्थान-एमपी में शीतलहर, 13 राज्यों में घना कोहरा; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप
    Next Article
    पाकिस्तान बॉर्डर पर पांचवां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम लगाएगा भारत:वायुसेना की टीम रूस जाकर सिस्टम की जांच करेगी; फरवरी 2027 तक तैनाती की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment