Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुलगाम में पानी जमा, श्रीनगर में सबसे ठंडी रात:राजस्थान-एमपी में शीतलहर, 13 राज्यों में घना कोहरा; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप

    7 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर में तेज सर्दी शुरू हो चुकी है। गुरुवार को श्रीनगर में -1.9°C के साथ सीजन की सबसे ठंडी रात रही। कुलगाम में पेड़ों की टहनियों पर बर्फ जम गई। जलस्रोतों और पानी की पाइपलाइनों में भी पानी जमने लगा है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के 22 शहरों में तापमान 10°C से नीचे पहुंच गया है। गुरुवार को फतेहपुर में 4.3 और एमपी के करौंदी में 6.8°C पारा रहा। दोनों राज्यों में आज से शीतलहर और बढ़ेगी। सर्दी का असर दक्षिण भारत में भी दिखाई दे रहा है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में तापमान 9.6°C पर पहुंच गया है। वहीं, यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल समेत उत्तर भारत के 13 राज्यों में आज घने कोहरे का अलर्ट है। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण का हाल और हेल्दी रहने के टिप… मैप में देशभर का तापमान 28 और 29 नवंबर का अनुमान दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घन कोहरे का अलर्ट है। राजस्थान में लगातार दूसरे दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम की 3 तस्वीरें… देशभर का तापमान, एक टेबल में अब हेल्थ टिप प्रदूषण का हाल दिल्ली की हवा गुरुवार को लगातार 12वें दिन ‘खराब’ कैटेगरी में रही। 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 224 दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा 15 नवंबर से लगातार ‘खराब’ कैटेगरी में बनी हुई है। नोट: CPCB के मुताबिक, 0-50 AQI अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है। देश के प्रमुख राज्यों का मौसम… 1. राजस्थान: 5 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट, फतेहपुर में तापमान 4.3 डिग्री पहुंचा उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजस्थान में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 27 नवंबर को सीकर, अजमेर, टोंक, बूंदी और कोटा समेत 5 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को सीकर के फतेहपुर में सबसे कम 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। सीकर में 5 डिग्री, नागौर में 6.1 और चूरू में 7.6 डिग्री तापमान रहा। पूरी खबर पढ़ें… 2. MP: 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट; भोपाल में पारा 8.8°, 10 शहरों में तापमान 10° से नीचे मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ रहा है। गुरुवार रात प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कटनी जिले के करौंदी में सबसे कम 6.8 डिग्री तापमान रहा, जबकि भोपाल में पारा 8.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल, शाजापुर, दमोह और कटनी में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी: मुजफ्फरनगर में पारा 9.1°C पहुंचा, 5 शहरों में 9.1° से नीचे; 20 शहरों में घना कोहरा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। कानपुर में 9.2, हरदोई में 9.5, इटावा में 9.6 और मेरठ में 10 डिग्री तापमान रहा। गुरुवार को लखीमपुर, बलरामपुर, बिजनौर, मऊ और गोंडा समेत 20 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। बलरामपुर में विजिबिलिटी घटकर 10 मीटर रह गई। पूरी खबर पढ़ें… 4. बिहार: अरवल में सबसे कम 11.2° तापमान, भभुआ सबसे गर्म; सुबह-रात बढ़ेगी ठंड बिहार में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ रही है, जबकि दोपहर में धूप से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। सुबह ज्यादातर जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। राज्य के भभुआ में गुरुवार को सबसे ज्यादा 31.7 डिग्री और अरवल में सबसे कम 11.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 5. छत्तीसगढ़: बलरामपुर में पारा 8.8° पहुंचा, 13 जिलों में तापमान 15° से नीचे छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के बाद ठंड बढ़ गई है। बलरामपुर-रामानुजगंज में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। सूरजपुर में 9.4 और सरगुजा में 9.2 डिग्री रहा। सूरजपुर में पारा सामान्य से 7.1 डिग्री नीचे पहुंच गया। प्रदेश के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम रहा। मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ी है। फिलहाल मौसम शुष्क है और कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 7. हरियाणा: 6 जिलों में घना कोहरे, हिसार में पारा 7.2° पहुंचा, 12 जिलों में तापमान 9° से नीचे हरियाणा में ठंड बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में औसत न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री गिरा। हिसार 7.2 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। 12 जिलों में पारा 9 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 8. पंजाब: 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, फरीदकोट 7.1° के साथ सबसे ठंडा पंजाब के 13 जिलों में आज घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 नवंबर तक चेतावनी जारी की है। राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है। फरीदकोट में गुरुवार को सबसे कम 7.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में पारा 9.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। यहां आज आसमान साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… 9. उत्तराखंड: हरिद्वार-ऊधम सिंह नगर में कोहरा, पहाड़ों में बादल; आज से बढ़ेगी ठंड उत्तराखंड में आज रात से ठंड बढ़ने लगेगी। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कोहरा छाने का अनुमान है। अगले हफ्ते तक देहरादून, नैनीताल, पौड़ी और चंपावत में भी कोहरा फैल सकता है। दिसंबर के दूसरे हफ्ते से ठंड और बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और रात से हल्का पाला गिरना शुरू हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 10. हिमाचल प्रदेश: 11 शहरों में पारा 5° से नीचे, 30 नवंबर तक घने कोहरे का अलर्ट हिमाचल के मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर में 30 नवंबर तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक घट सकती है। प्रदेश के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान पहले ही 5 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। सोलन में गुरुवार को 3.6 और चंबा में 4.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि शिमला में पारा 9 डिग्री रहा। नवंबर में अब तक सामान्य से 80% कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें… 11. झारखंड: रांची में पारा 11° तक गिरने का अनुमान, 2 दिन में 2-3° की कमी संभव झारखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा है। अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री गिर सकता है। रांची में पारा 11 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। 28 और 29 नवंबर को सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाएगा। दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में बारिश की संभावना नहीं है और महीने के अंत तक मौसम सामान्य रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केजरीवाल का सरकारी बंगला आज से आम लोग देख सकेंगे:₹20 एंट्री फीस; मुख्यमंत्री रहते यहां 9 साल रहे AAP प्रमुख, भाजपा ने शीशमहल नाम दिया
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर पर घुसपैठिया ढेर, BSF ने 5 राउंड फायरिंग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment