Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:केरलम में BJP दफ्तर पर बीयर की बोतलें फेंकने के आरोप में 2 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

    6 hours ago

    1

    0

    केरलम में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर बीयर की बोतलें फेंकने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुजीत कुमार और अरुण के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय कांग्रेस इकाइयों के कार्यकर्ता हैं। यह घटना करीब एक महीने पहले हुई थी। पुलिस के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम जिले में अलग-अलग राजनीतिक संगठनों के बीच हुई झड़पों के बाद तनाव बढ़ गया था। सितंबर के आखिरी हफ्ते में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे। इसके बाद तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस जिला समिति के कार्यालय पर हमला हुआ था। इस मामले में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रात में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय ‘मारारजी भवन’ पर बीयर की बोतलें फेंकी गई थीं। भाजपा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज की जांच और घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन का पता लगाकर संदिग्धों की पहचान की। आज की अन्य खबरें… मुंबई में शादी में खाना खाने के बाद 27 लोग बीमार, सभी की हालत स्थिर मुंबई के भांडुप इलाके में शादी में खाना खाने के बाद करीब 27 लोग बीमार पड़ गए। इनमें नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है। सभी मरीजों को एमटी अग्रवाल म्युनिसिपल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. कैलाश मारस्कोले ने यह जानकारी दी। डॉ. कैलाश मारस्कोले ने बताया, “27 मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल सभी 27 मरीजों की हालत स्थिर है।'' परीक्षा सुधार पर नीलेकणि पैनल को 3 माह का विस्तार देश में परीक्षा सुधार के लिए बने नंदन नीलेकणि पैनल का कार्यकाल जनवरी 2027 तक बढ़ा दिया गया है। 26 जुलाई को बना पैनल अब तक 18 बैठकें और करीब 40 परामर्श कर चुका है। इसे अक्टूबर अंत तक रिपोर्ट देनी थी। अब पैनल सीएम और मुख्य सचिवों से भी राय लेगा। पिछले दिनों नीलेकणि ने परीक्षा के ठीक पहले एआई से पेपर तैयार करने का सुझाव भी दिया। कर्नाटक में निजी कंपनियों पर कन्नड़ ध्वज लगाना अनिवार्य कर्नाटक में निजी कंपनियों के परिसरों में लाल-पीला कन्नड़ ध्वज लगाना अनिवार्य होगा। सीएम डीके शिवकुमार ने रविवार को कहा कि आदेश इसी माह जारी हो सकता है। यह फैसला आईटी कंपनियों में कन्नडिगों को नौकरी में भेदभाव की शिकायतों के बीच आया है। 2018 में कांग्रेस सरकार ने अलग आधिकारिक राज्य ध्वज का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- हाथी ने डूबते हिरण को बचाया:5 साल से खटमलों को खून पिला रहा वैज्ञानिक; ऑनलाइन जादू-टोना करवा रहे लोग
    Next Article
    MP में शराब तस्करों ने टीआई को कुचला, मौत:इंदौर-बैतूल हाईवे पर तस्करी रोकने पहुंचे थे; पिछला पहिया ऊपर से गुजर गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment