Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की बेटी ने ₹10 करोड़ का मानहानि केस किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एपस्टीन से जुड़े मामलों से जोड़ने का आरोप

    17 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी हिमायनी पुरी ने दिल्ली हाईकोर्ट में ₹10 करोड़ का मानहानि मुकदमा दायर किया है। उन्होंने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ याचिका दायर कर अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री हटाने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि इंटरनेट पर कुछ पोस्ट, वीडियो और खबरों में उन्हें अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन और उसके नेटवर्क से जोड़कर दिखाया गया है। पुरी ने आरोप लगाया कि ये दावे झूठे, दुर्भावनापूर्ण और बिना किसी फैक्ट के हैं। उन्होंने अदालत से सोशल मीडिया कंपनियों X, गूगल, मेटा और लिंक्डइन को निर्देश देने की मांग की है कि ऐसे सभी मानहानिकारक कंटेंट को हटाया जाए और भविष्य में भी इस तरह की सामग्री सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। याचिका में यह भी कहा गया है कि 22 फरवरी 2026 से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कई आरोप लगाए गए, जिनमें दावा किया गया कि उनका एपस्टीन या उसके कारोबार से किसी तरह का संबंध है। पुरी ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बताया है। मामले की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सूचीबद्ध होने की संभावना है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में युवा कांग्रेस का संसद घेराव, अमेरिकी ट्रेड डील और LPG शॉर्टेज के खिलाफ नारे; पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस ने सोमवार को जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर 'संसद घेराव' मार्च निकाला। यह प्रदर्शन भारत-अमेरिका ट्रेड डील और LPG सिलेंडर की कमी के खिलाफ था। पुलिस ने इसमें कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। प्रदर्शन में संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब के साथ कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी मौजूद थें। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में भारी बैरिकेडिंग की। इस दौरान प्रदर्शनकारी “ट्रेड डील रद्द करो” और “एलपीजी संकट पर जवाब दो” जैसे नारे लगाते रहे। चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में ED ने 10 लोकेशन पर छापा मारा; अवैध कॉल सेंटर पर कई लोगों को ठगने का दावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को चुनाव वाले राज्य पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर छापे मारे। ये छापे एक अवैध कॉल सेंटर के कामकाज की जांच के सिलसिले में मारे गए। सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में करीब 10 जगहों पर छापे मारे गए। एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि यह जांच एक अवैध कॉल सेंटर की गतिविधियों से जुड़ी है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या इस जांच का कोई संबंध राजनीतिक फंडिंग या चुनावी प्रक्रिया से जुड़े प्रलोभनों से है। जिन लोगों की तलाश की जा रही है, उनमें सुराश्री कर, सम्राट घोष और सुभाजीत चक्रवर्ती के अलावा कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिन कॉल सेंटरों पर जांच चल रही है, उनके जरिए कई लोगों को ठगा गया है। चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया। आयोग ने बताया कि राज्य में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 मई को असम, केरल और तमिलनाडु के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के साथ ही होगी। ओडिशा के कालाहांडी जिले में 11 माओवादियों ने सरेंडर किया, इन पर 63 लाख रुपए का इनाम घोषित था ओडिशा के कालाहांडी जिले में 11 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह आत्मसमर्पण भवानीपटना रिजर्व पुलिस ग्राउंड में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी माओवादी बंसाधारा-घुमुसर-नागबली (BGN) डिवीजन से जुड़े थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वालों पर कुल मिलाकर करीब 63 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें वरिष्ठ माओवादी नकुल भी शामिल बताया गया है। आत्मसमर्पण के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी जमा कराए गए। ओडिशा पुलिस के डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया ने इसे बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि इस आत्मसमर्पण के बाद BGN डिवीजन प्रभावी रूप से समाप्त हो गया है और बाकी उग्रवादियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की गई है। आंध्र प्रदेश में रात भर बाइक चालू रखी, धुएं में दम घुटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में एक घर के अंदर बाइक का इंजन चालू रहने से दम घुटने की वजह से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों में तीन बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं। बताया गया कि घर के मालिक मुरली ने अपनी बाइक ठीक कराने के बाद मैकेनिक की सलाह पर उसे रातभर चालू रखा। उसी कमरे में उनके पिता और तीन बच्चे सो रहे थे, जिससे धुआं भर गया और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली में ओखला अंडरपास पर ट्रक पलटने से एक की मौत दिल्ली में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक के पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा करीब रात एक बजे पर हुआ। ट्रक तेज रफ्तार में था और शायद ड्राइवर नशे में था। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रक से गैस लीक हो रही थी, जिसके कारण पुलिस ने लोगों को दूर रहने को कहा। पूर्वी दिल्ली में गैस लीकेज से बच्ची की मौत, बहन की हालत स्थिर दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 इलाके में संदिग्ध गैस लीकेज के कारण दो साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना मयूर विहार फेज-3 के आशीर्वाद अपार्टमेंट में हुई, जहां घर के अंदर गैस जैसी बदबू आने के बाद दो बच्चियां बेहोश हो गईं। दोनों को नोएडा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ढाई साल की सना खातून को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी बड़ी बहन की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के साथ क्राइम टीम, डिजास्टर मैनेजमेंट और फोरेंसिक टीम ने फ्लैट का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में गैस रेगुलेटर के पास से लीकेज की धमकी बताई गई है। एम्स राजकोट में इंटर्न डॉक्टर ने सुसाइड किया, 5 क्लासमेट गिरफ्तार ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज राजकोट में 25 साल के इंटर्न डॉक्टर रतनकुमार मेघवाल के सुसाइड मामले में पुलिस ने उनके 5 सहपाठियों को गिरफ्तार किया है। मेघवाल, जो जैसलमेर (राजस्थान) के रहने वाले थे, उनका शव शनिवार सुबह राजकोट के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। उनके पास से 17 पन्नों का नोट भी मिला, जिसमें क्लासमेट्स पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक पिता की शिकायत के आधार पर आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता और SC-ST एक्ट (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जनवरी से ही एक लड़की से दोस्ती के शक में उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर पुशबैक गाड़ी में आग, विमान सुरक्षित दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में शुक्रवार सुबह एक प्लेन पुशबैक ट्रैक्टर में आग लग गई। रविवार को इसकी जानकारी सामने आई है। यह गाड़ी एतिहाद एयरवेज के कार्गो विमान EY215 को पीछे धकेल रही थी, तभी उसमें आग लग गई। हालांकि विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार आग पर जल्दी काबू पा लिया गया और विमान बाद में अपने मकसद के लिए उड़ान भर गया। इस घटना से एयरपोर्ट के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा। पुशबैक ट्रैक्टर का इस्तेमाल विमान को पार्किंग बे से पीछे हटाने के लिए किया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वांगचुक की रिहाई के दो दिन बाद लेह में रैली:कारगिल बंद रहा, सितंबर 2025 में हिंसक प्रदर्शन में 4 लोगों की मौत हुई थी
    Next Article
    हाईकोर्ट के जज करेंगे भोजशाला का निरीक्षण:2 अप्रैल को याचिकाकर्ताओं की सुनवाई, इससे पहले जाएंगे जस्टिस; सर्वे रिपोर्ट पर मुस्लिम पक्ष की आपत्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment