Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हीटवेव से निपटने को प्रशासन अलर्ट:जालौन में डीएम ने की बैठक, सभी विभागों को दिए तैयारी के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    आगामी गर्मी के मौसम में संभावित हीटवेव (लू) की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर हीटवेव से बचाव और राहत व्यवस्था की समीक्षा की तथा सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान आमजन को राहत पहुंचाने और जनहानि से बचाव के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देशित किया कि सभी विभागों की हीटवेव कार्ययोजनाओं को समेकित कर जिला स्तरीय एक्शन प्लान तैयार किया जाए और मौसम विभाग की चेतावनियों का व्यापक प्रचार-प्रसार ग्राम स्तर तक कराया जाए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के उपचार के लिए पर्याप्त बेड, दवाइयों, ओआरएस और आईवी फ्लूड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को हीट स्ट्रोक प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाए तथा एम्बुलेंस सेवाओं को सक्रिय रखा जाए। नगर पालिका और नगर पंचायतों को सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल, वाटर कूलर, छायादार स्थानों और शीतल विश्राम स्थलों की व्यवस्था करने तथा शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने और पानी के छिड़काव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत राज विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से हीटवेव से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को अत्यधिक तापमान की स्थिति में विद्यालयों के समय में आवश्यक परिवर्तन करने तथा विद्यार्थियों को लू से बचाव के उपायों की जानकारी देने को कहा गया। इसके अलावा जल संस्थान व जल निगम को खराब हैंडपंप और पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने, विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए पानी और छाया की व्यवस्था करने तथा पुलिस विभाग को प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर आमजन को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेन्द्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा ब्याडवाल सहित समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में युवक का शव फंदे से लटका मिला:पहचान नहीं होने पर मर्चरी में रखवाया, सीओ बोले- 72 घंटे बाद होगा पोस्टमार्टम
    Next Article
    बेसमेंट खोदाई से गिरे बिजली पोल, सैलून संचालक की मौत:रतनलाल नगर में हादसे से मचा हड़कंप, स्कूटी समेत 3 बाइकें क्षतिग्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment