Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में बाइक से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत:उझानी से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में चलती बाइक से गिरने के कारण एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह घटना कादरचौक थाना क्षेत्र में बदायूं-कादरचौक रोड पर हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कुंदन नगला निवासी 68 वर्षीय सुरेमवती पत्नी राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह अपने बेटे कुलदीप के साथ उझानी से एक रिश्तेदारी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थीं। बताया गया कि कादरचौक थाना क्षेत्र में असरासी कोल्डस्टोर के पास अचानक उनकी बाइक लड़खड़ा गई। इससे सुरेमवती चलती बाइक से नीचे गिर गईं। उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी हालत नाजुक हो गई। घबराए बेटे कुलदीप ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर सुरेमवती को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन:होली गेट चौराहे पर चाय बनाकर महंगाई, गैस आपूर्ति में कमी का विरोध
    Next Article
    प्रयागराज में धू-धूकर जली दुकान:दुकानदार बोला- जानबूझकर आग लगाई गई, 80 हजार का माल राख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment