Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में युवक का शव फंदे से लटका मिला:पहचान नहीं होने पर मर्चरी में रखवाया, सीओ बोले- 72 घंटे बाद होगा पोस्टमार्टम

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में कस्तूरबा विद्यालय के पास रविवार को एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसकी पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। घटना के 24 घंटे बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक युवक घटना स्थल के आसपास पहले घूमता हुआ देखा गया था, लेकिन किसी को उसके ऐसा कदम उठाने का अंदेशा नहीं था। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों, रुदौली सब्जी मंडी और टैक्सी स्टैंड पर लोगों को फोटो दिखाकर पूछताछ की जा रही है। देखने से युवक मेहनती मजदूर लग रहा था। पुलिस क्षेत्र अधिकारी आशीष निगम ने जानकारी दी कि मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों और ग्राम चौकीदारों से भी संपर्क किया गया है। इसके अतिरिक्त, मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है ताकि उसके परिजनों का पता चल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 72 घंटे के भीतर पहचान नहीं हो पाती है, तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में धू-धूकर जली दुकान:दुकानदार बोला- जानबूझकर आग लगाई गई, 80 हजार का माल राख
    Next Article
    हीटवेव से निपटने को प्रशासन अलर्ट:जालौन में डीएम ने की बैठक, सभी विभागों को दिए तैयारी के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment