Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास करंट से 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत, 4 घायल

    8 hours ago

    1

    0

    मुंबई के लालबाग इलाके में गणपति पंडाल के पास रविवार देर रात करंट लगने की घटना में 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। घटना रात करीब 2:20 बजे कालाचौकी के दत्ताराम लाड मार्ग पर हुई, जहां गणपति उत्सव के चलते बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। घटना की सूचना सुबह 2:42 बजे मुंबई फायर ब्रिगेड को मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस, BEST और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को मसिना अस्पताल और ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया। मसिना अस्पताल में 8 साल की रघनी घनश्याम यादव को मृत घोषित किया गया। किरण अकबर नाइक (19), तन्वी नरश हांडे (19), साहिल संदीप तारे (19) और रुही सिंह (12) का इलाज चल रहा है। वहीं ग्लोबल अस्पताल में भर्ती एक महिला की भी मौत हो गई। उसकी पहचान अभी सामने नहीं आई है। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली एतिहाद की फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रद्द; 200 यात्री एयरपोर्ट पर फंसे दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY217 शनिवार शाम तकनीकी खराबी के कारण रद्द हो गई। फ्लाइट रात 9:15 बजे उड़ान भरने वाली थी। करीब 200 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और कई घंटे बाद फ्लाइट रद्द होने की जानकारी दी गई। यात्रियों के मुताबिक, उन्हें विमान में सवार होने के बाद बताया गया कि बोइंग 787 विमान में तकनीकी समस्या है। इसके बाद क्रू ने यात्रियों को विमान से उतार दिया। कई घंटे इंतजार के बाद एयरलाइन ने फ्लाइट रद्द करने की घोषणा की। दिल्ली पुलिस ने नकली बैंक अकाउंट के जरिए साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा किया, 3 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर फ्रॉड करने वाले नेटवर्क का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सनी, जैद और घनी खान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई फर्जी रिफंड के नाम पर ₹47,971 की ठगी की शिकायत के बाद की गई। मामले में शिकायतकर्ता गोपाल कृष्ण ने फेसबुक पर ड्राय फ्रूट्स का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ऑर्डर किया था। बाद में ठगों ने उसे वॉट्सऐप पर संपर्क किया और कहा कि ऑर्डर डिलीवर नहीं हो सकता, इसलिए रिफंड दिया जाएगा। कॉलर के बताए तरीके से प्रक्रिया पूरी करने पर उसके बैंक अकाउंट से ₹47,971 की अनधिकृत ट्रांजैक्शन हो गई। यूजीसी रोलबैक महापंचायत फिलहाल टाल दी गई, जेपी नड्डा से बैठक के बाद फैसला दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली 'यूजीसी रोलबैक सवर्ण महापंचायत' फिलहाल टाल दी गई है। यह फैसला केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के बीच हुई मुलाकात के बाद लिया गया। यह बैठक प्रदर्शन शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले जेपी नड्डा के घर पर हुई। इसमें करणी सेना और अन्य संगठनों के कई प्रतिनिधि शामिल थे, साथ ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा ने बताया कि बातचीत बहुत अच्छे माहौल में हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और अगले तीन हफ्तों में उनके साथ दोबारा बैठक की जाएगी। यह प्रदर्शन आरक्षण व्यवस्था और यूजीसी के नए नियमों (2026) के विरोध में बुलाया गया था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, और दिल्ली हाई कोर्ट ने भी पुलिस के इस फैसले के खिलाफ तुरंत सुनवाई करने से मना कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल उपचुनाव- रेजीनगर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार गिरफ्तार:पुलिस ने 5 साल पुराने झड़प के केस में पकड़ा; इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार हो चुके
    Next Article
    सड़कों पर 12 साल में ₹16 लाख करोड़ खर्च हुए:1.5 करोड़ पेड़ भी कटे; लेकिन भारत में कार की औसत स्पीड 13 किमी/घंटा ही बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment